प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर निक जोनस का खास पोस्ट, बोले- 8 साल पहले…

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के 44वें जन्मदिन के मौके पर उनके पति और सिंगर निक जोनस ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया।

स्पेन : ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के 44वें जन्मदिन के मौके पर उनके पति और सिंगर निक जोनस ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया। स्पेन में छुट्टियां मना रहे निक ने प्रपोजल नाइट की थ्रोबैक फोटो साझा कर अपने रिश्ते की खूबसूरत यादों को ताजा किया। इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने भी प्यार भरा जवाब दिया।

Read More : लॉर्ड्स वनडे में शतक के बाद रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा…

बीती रात निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आठ साल पुरानी एक सेल्फी पोस्ट की। तस्वीर में निक कैमरे की ओर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं, जबकि प्रियंका चोपड़ा अपने हाथ से चेहरा हल्का छिपाते हुए अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।

निक ने याद किया प्रपोजल का खास पल

फोटो शेयर करते हुए निक जोनस ने लिखा, “8 साल पहले उसने हां कहा था”, साथ में उन्होंने रिंग का इमोजी भी साझा किया। निक के इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने जवाब देते हुए लिखा, “बहुत खुश हूं कि तुमने पूछा।” यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस दोनों की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

2018 में हुई थी सगाई, दिसंबर में रचाई शादी

निक जोनस ने 19 जुलाई 2018 को लंदन में प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने प्रियंका के लिए रिंग चुनने के लिए एक ज्वेलरी स्टोर को बंद करवाया था। इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और दिसंबर 2018 में जोधपुर में हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों से भव्य शादी की।

2022 में बने माता-पिता

जनवरी 2022 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर परिवार के साथ बिताए खास पलों की झलक साझा करते रहते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.