रांची के धुर्वा में युवक का शव बरामद, पत्थर और धारदार हथियार से हमले की आशंका

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में शुक्रवार को एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। डैम साइड में संत जेवियर स्कूल के पीछे युवक का शव पड़ा मिला। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। युवक के चेहरे

युवक
मोके पर मौजूद अधिकारी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में शुक्रवार को एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। डैम साइड में संत जेवियर स्कूल के पीछे युवक का शव पड़ा मिला। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। युवक के चेहरे और शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। पुलिस को शक है कि बदमाशों ने पहले युवक की बेरहमी से हत्या की और फिर सबूत छिपाने के लिए उसकी लाश यहां लाकर फेंक दी। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Read More : धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का मौका! सोना 2,428 और चांदी 3,100 रुपये सस्ती

चेहरे पर गंभीर चोट, गले पर रस्सीनुमा निशान

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को संत जेवियर स्कूल के पीछे युवक का शव मिलने की सूचना धुर्वा थाना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान युवक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले। इसके अलावा उसके गले पर रस्सीनुमा निशान भी पाए गए। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पत्थर और धारदार हथियार से उसके चेहरे पर हमला किया। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

FSL टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया। टीम ने मौके की जांच कर कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

मृतक की पहचान करने में जुटी पुलिस

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने शव की तस्वीर जिले के सभी थानों में भेजी है, ताकि उसकी पहचान से जुड़ी जानकारी मिल सके। धुर्वा थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया युवक की गला दबाकर और चेहरे पर वार कर हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद हत्या से जुड़े कई अहम तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *