लातेहार में ACB का बड़ा एक्शन, पंचायत सचिव नागेश्वर रजक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

लातेहार : झारखंड के लातेहार जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता (ACB) की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। मनिका प्रखंड कार्यालय परिसर से बड़काडीह पंचायत के पंचायत सचिव नागेश्वर रजक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते

ACB

लातेहार : झारखंड के लातेहार जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता (ACB) की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। मनिका प्रखंड कार्यालय परिसर से बड़काडीह पंचायत के पंचायत सचिव नागेश्वर रजक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। घूसखोर पंचायत सचिव की गिरफ्तारी के बाद मनिका प्रखंड कार्यालय और लातेहार जिले के प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

Read More : BREAKING : जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहे अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की मौत, तीन गंभीर

योजना की राशि या कागजी काम के नाम पर मांगी थी रिश्वत

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पंचायत सचिव नागेश्वर रजक किसी काम के ऐवज में आवेदक से अवैध राशि की मांग कर रहा था। परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम से की थी। शिकायत का गोपनीय सत्यापन (Verification) कराए जाने के बाद आरोप सही पाए गए, जिसके बाद एसीबी की टीम ने आरोपी को दबोचने के लिए योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।

10 हजार नगद लेते ही ACB की टीम ने दबोचा

निर्धारित योजना के तहत जैसे ही सूचक (शिकायतकर्ता) ने मनिका प्रखंड कार्यालय में पंचायत सचिव नागेश्वर रजक को 10,000 रुपये नकद सौंपे, पहले से मुस्तैद ACB की टीम ने उसे रंगे हाथ धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी सचिव को हिरासत में लेकर पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अपने साथ ले गई। एसीबी अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *