झांसी : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। माफिया से नेता बने दिवंगत अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूंछ थाना क्षेत्र के पास हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अबान अहमद अपने दोस्तों के साथ प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे। रास्ते में उनकी तेज रफ्तार क्रेटा कार अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से जा टकराई।
Read More : झारखंड विधानसभा : पहले ही दिन मास्क पहनकर क्यों पहुंचे BJP विधायक? बाबूलाल मरांडी ने बताई वजह
तेज रफ्तार कार के उड़े परखच्चे, दो की मौके पर मौत
झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहा था अबान
घायल मोहम्मद उमर ने अस्पताल में बताया कि वे सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे। गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी और अचानक संतुलन बिगड़ने से सीधे डिवाइडर से टकरा गई। उल्लेखनीय है कि अली अहमद रंगदारी और उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में शामिल होने के आरोपों में झांसी जेल में बंद है। अप्रैल 2023 में प्रयागराज में पुलिस सुरक्षा के बीच अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे पहले अतीक का एक और बेटा असद झांसी में ही पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था।




