रांची : मारवाड़ी भवन में रविवार को सत्य अमरलोक दुर्गा पूजा के पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन विधि-विधान से संपन्न हुआ। इस दौरान पूजा समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। भूमि पूजन के जजमान सुरेश जैन रहे, जबकि मुख्य आचार्य की भूमिका सुभाष दाधीच ने निभाई। इस वर्ष सत्य अमरलोक दुर्गा पूजा का 48वां वर्ष है। पूजा के लिए बनने वाले पंडाल का आकार 90 फीट लंबा और 50 फीट चौड़ा होगा, जबकि इसकी ऊंचाई 70 फीट रहेगी। पूजा समिति के अनुसार, इस बार पंडाल को कंटारा फिल्म की थीम पर तैयार किया जाएगा।
Read More : OBC कॉलम को लेकर राष्ट्रीय OBC मोर्चा का 3 चरणों में आंदोलन घोषित
पश्चिम बंगाल के कारीगर बनाएंगे पंडाल
पंडाल निर्माण की जिम्मेदारी पश्चिम बंगाल के कॉन्टेई के शुभेंदु विश्वकर्मा को दी गई है। वहीं, दुर्गा प्रतिमा का निर्माण मेदिनीपुर के मूर्तिकार अनूप गोराई करेंगे। भूमि पूजन कार्यक्रम में अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह, सचिव कमल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रदीप राजगढ़िया, कोषाध्यक्ष रवि नारसरिया और सहसचिव विकास वर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा रमेश सिंह, भाजपा नेता और चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष, अजय तिर्की, ओम राजगढ़िया, टीटू खेतान, कमलेश सवा, अजय खेतान कालू, नारायण माहेश्वरी, विनोद जैन, पवन शर्मा, सुरेश चंद्र अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।




