अयोध्या दीपोत्सव आज, उपराष्ट्रपति करेंगे शुभारंभ, जलेंगे 30 लाख दीप

यूपी: यूपी के अयोध्या में दसवें दीपोत्सव की शुरुआत शनिवार को राम मंदिर में हनुमान जयंती के साथ होगी। उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन राम मंदिर परिसर में दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। उनके आगमन की तैयारियों के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव गोविंद देव गिरि

अयोध्या दीपोत्सव
साकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

यूपी: यूपी के अयोध्या में दसवें दीपोत्सव की शुरुआत शनिवार को राम मंदिर में हनुमान जयंती के साथ होगी। उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन राम मंदिर परिसर में दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। उनके आगमन की तैयारियों के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव गोविंद देव गिरि और कोषाध्यक्ष महेश भागचंदका भी अयोध्या पहुंच गए हैं। राम मंदिर में हनुमान जयंती गोधूलि बेला में मनाई जाएगी।

दसवें दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए पूरी अयोध्या को पारंपरिक दीपों के साथ आधुनिक रोशनी से सजाया जा रहा है। राम की पैड़ी पर 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने की तैयारी है, जबकि धर्मपथ पर 50 डिजिटल स्तंभों के जरिए रामायण के प्रसंग दिखाए जाएंगे। नेशनल हाईवे से प्रवेश द्वार तक दोनों ओर 12-12 फीट ऊंचे ये स्तंभ डिजिटल लाइट शो का हिस्सा होंगे।

also read : रांची के मोरहाबादी मैदान में मनेगा स्थापना दिवस, सरकार ने तेज की तैयारी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.