यूपी: वाराणसी में आज धूमधाम से देव दीपावाली का त्योहार मनाया जा रहा है। जहां उद्योगपति अनंत अंबानी सोमवार को वाराणसी पहुंचे, जहां उनका काफिला काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के बाहर पहुंचा। अनंत ने काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि विधान से दर्शन पूजन किया, इसके बाद उन्होंने मां अन्नपूर्णा दरबार में भी विधि विधान से दर्शन पूजन किया। जहां अनंत अंबानी द्वारा काशी के इन प्राचीन धर्मस्थल में करोड़ों रुपए का दान भी अर्पित किया गया है।



