लखीसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो के परखचे उड़े, 5 लोगों की मौत

बिहार: बिहार के लखीसराय जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसा इतना जबरदस्त की स्कॉर्पियो कार में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में सवार परिवार बिहार के मोतिहारी से झारखंड के देवघर जा रहा था। जब उनकी

भीषण सड़क हादसा

अपनी भाषा में पढ़ें

बिहार: बिहार के लखीसराय जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसा इतना जबरदस्त की स्कॉर्पियो कार में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो  में सवार परिवार बिहार के मोतिहारी से झारखंड के देवघर जा रहा था। जब उनकी कार तेतरहाट थाना क्षेत्र के पास पहुंची सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार एक मासूम समेत सभी पांच सवारों की इसमें जान चली गई।

also read : सफाई कर्मचारियों के लिए BCCL खोलेगा नाइट स्कूल, पूरी कर सकेंगे अधूरी पढ़ाई

कार में सवार लोग ही नहीं, हादसे में एक मासूम समेत चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों  की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस हादसे की वजहों का पता लगाने में जुटी है।

यह दुर्घटना लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग पर तेतरहाट थाना क्षेत्र के गुणसागर गांव के पास हुई। स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच सीधी टक्कर में स्कॉर्पियो में सवार लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। हादसे की खबर से मृतकों के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

also read : चारा घोटाला: हाईकोर्ट में बचाव पक्ष ने कहा- लालू प्रसाद ने विजिलेंस जांच को कभी नहीं रोका

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *