MGM अस्पताल में युवक के शव की आंखों से छेड़छाड़ का आरोप, जांच की मांग

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित एमजीएम अस्पताल में एक युवक के शव की दोनों आंखों से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया निवासी 18 वर्षीय राजू प्रमाणिक की बुधवार को कथित तौर पर आत्महत्या के बाद मौत

अस्पताल

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित एमजीएम अस्पताल में एक युवक के शव की दोनों आंखों से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया निवासी 18 वर्षीय राजू प्रमाणिक की बुधवार को कथित तौर पर आत्महत्या के बाद मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के लिए उसका शव एमजीएम अस्पताल के शवगृह में रखा गया था। शव लेने पहुंचे परिजनों ने उसकी हालत देखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि शव की दोनों आंखों के साथ छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन की निगरानी और शव की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि अस्पताल की देखरेख में रखे गए शव के साथ इस तरह की घटना कैसे हुई और इसकी जिम्मेदारी किसकी है।

शव देखकर परिजनों ने किया हंगामा

राजू प्रमाणिक की मौत के बाद उसका शव पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया था। बुधवार को हुई घटना के बाद परिजन जब शव लेने अस्पताल पहुंचे, तो उसकी दोनों आंखों की स्थिति देखकर वे आक्रोशित हो गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि शव की आंखों से छेड़छाड़ की गई है। इसके बाद अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू हो गया। घटना ने अस्पताल के शवगृह में रखे शवों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस, शिकायत का इंतजार

मामले की सूचना मिलने पर एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर स्थिति शांत कराई। फिलहाल परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की चिकित्सकीय पुष्टि नहीं हुई है। एमजीएम थाना के हिसामुद्दीन खान पदाधिकारी ने बताया कि परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल अधीक्षक ने आरोपों को बताया निराधार

दूसरी ओर, एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बलराम झा ने परिजनों के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। फिलहाल मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की लिखित शिकायत का इंतजार है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *