रांची में अग्रसेन जयंती महोत्सव, चौथे चरण में हुईं कई प्रतियोगिताएं

रांची : अग्रवाल सभा रांची के 50वें श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत प्रतियोगिताओं के चौथे चरण का आयोजन महाराजा अग्रसेन भवन में किया गया। इस दौरान ‘आओ सुनाएं एक कहानी’, भारतीय संस्कृति एवं धर्म प्रश्नोत्तरी, एकल नृत्य, समूह नृत्य और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित

अग्रसेन जयंती

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : अग्रवाल सभा रांची के 50वें श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत प्रतियोगिताओं के चौथे चरण का आयोजन महाराजा अग्रसेन भवन में किया गया। इस दौरान ‘आओ सुनाएं एक कहानी’, भारतीय संस्कृति एवं धर्म प्रश्नोत्तरी, एकल नृत्य, समूह नृत्य और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में करीब 300 बच्चों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन शारदा ग्लोबल स्कूल के डायरेक्टर सीए दीपक बंका ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सभा पदाधिकारियों ने किया स्वागत

कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने अभिभावकों और बच्चों का स्वागत किया। जयंती संयोजक सज्जन कुमार पड़िया ने कार्यक्रम की जानकारी दी। सभा के मंत्री निर्मल बुधिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि मंच संचालन अमर अग्रवाल ने किया।

सदस्यों का रहा सक्रिय योगदान

आयोजन में सभा के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, राजेंद्र केडिया, नंदकिशोर पाटोदिया, अशोक नारसरिया, विनोद जैन, पवन पोद्दार, कमल केडिया, सुनील पोद्दार, रामाशंकर बगड़िया, महेश अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, अजय डिडवानिया, विनोद टिबडेवाल, प्रमोद बगड़िया, राजकुमार मित्तल, विजय खोवाल, कौशल कुमार राजगढ़िया, अशोक लाठ, नरेश बंका, किशन पोद्दार, प्रीति पोद्दार, रीना सुरेखा, पद्मा बंका, विद्या अग्रवाल, छाया अग्रवाल, मंजू केडिया, निधि सराफ, रीता मोदी, नम्रता बागला, शालु सिंघानिया और करिश्मा बागला समेत अन्य सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा। इसकी जानकारी अग्रवाल सभा की मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *