रांची में BCI Platinum का ‘पावर वन टू वन’ कार्यक्रम आयोजित

रांची : बीसीआई प्लेटिनम की ओर से करमटोली रोड स्थित अमोन मार्केटिंग मॉड्यूलर किचन शोरूम में ‘पावर वन टू वन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेफरल मार्केटिंग और मॉड्यूलर किचन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। अमोन मार्केटिंग के निदेशक अमित कुमार

रांची

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : बीसीआई प्लेटिनम की ओर से करमटोली रोड स्थित अमोन मार्केटिंग मॉड्यूलर किचन शोरूम में ‘पावर वन टू वन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेफरल मार्केटिंग और मॉड्यूलर किचन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

अमोन मार्केटिंग के निदेशक अमित कुमार पाठक ने प्रतिष्ठान में उपलब्ध कुचिना ब्रांड के मॉड्यूलर किचन की विशेषताओं, उपयोगिता, उपलब्धता और कीमतों की जानकारी दी।

रेफरल मार्केटिंग की उपयोगिता पर चर्चा

कार्यक्रम के दौरान बीसीआई की ओर से रेफरल मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। वर्तमान समय में रेफरल मार्केटिंग की उपयोगिता पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम में बीसीआई के निदेशक शिव कुमार सिंह, अजय कुमार, परामर्शी राजीव शर्मा, अध्यक्ष सुनील कालरा, उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता, सचिव सुबोध कुमार वर्मा और डॉ. अरविंद आर्या समेत करीब 40 सदस्य शामिल हुए।

संजय साहू ने किया धन्यवाद ज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में संजय साहू ने धन्यवाद ज्ञापन किया। आयोजन में बीसीआई प्लेटिनम के सदस्यों की भागीदारी रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *