नेपाल से चला 34 लाख रुपये का रिफाइंड तेल लदा ट्रक चालक समेत हजारीबाग से लापता

रांची: नेपाल से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जा रहा लगभग 33.97 लाख रुपये मूल्य का रिफाइंड तेल से लदा एक ट्रक चालक समेत रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। चालक ने अंतिम बार ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक से फोन पर बातचीत के दौरान खुद

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: नेपाल से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जा रहा लगभग 33.97 लाख रुपये मूल्य का रिफाइंड तेल से लदा एक ट्रक चालक समेत रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। चालक ने अंतिम बार ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक से फोन पर बातचीत के दौरान खुद के हजारीबाग में होने की जानकारी दी थी। इस बातचीत के बाद से उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। घटना के बाद से न तो ट्रक का कोई सुराग मिल पा रहा है और न ही उस पर लदे 1,500 टिन रिफाइंड तेल की कोई जानकारी मिल सकी है।

नेपाल के विराटनगर से पुरुलिया के लिए रवाना हुआ था माल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित महुआंव गांव का रहने वाला चालक ददन यादव 7 नवंबर को नेपाल के विराटनगर से रिफाइंड तेल लेकर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के लिए रवाना हुआ था। वाहन में 22,500 किलोग्राम वजन का कुल 1,500 टिन रिफाइंड तेल लदा हुआ था। ट्रक पर लदे इस रिफाइंड तेल की कुल कीमत 33 लाख 97 हजार रुपये आंकी गई है। जब तय समय बीत जाने पर भी माल अपने निर्धारित स्थान तक नहीं पहुंचा, तो ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक ने चालक से संपर्क साधने का प्रयास शुरू कर दिया।

अंतिम लोकेशन को लेकर अब कई तरह के गंभीर सवाल खड़े हो रहे

बिहार के अररिया जिले के जोगबनी स्थित इंद्रा नगर निवासी श्री श्याम ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक अशोक कुमार ने बताया कि 11 नवंबर की शाम उनकी चालक ददन यादव से फोन पर अंतिम बार बात हुई थी। बातचीत के समय चालक ने बताया था कि वह हजारीबाग में मौजूद है। हालांकि, इस बातचीत के तुरंत बाद ही चालक का मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। लगातार की गई खोजबीन और संपर्क के प्रयासों के बाद भी चालक, ट्रक अथवा माल का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हजारीबाग में चालक द्वारा बताई गई अंतिम लोकेशन को लेकर अब कई तरह के गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

फास्टैग रिकॉर्ड में कुल्हड़िया टोल प्लाजा की मिली लोकेशन

ट्रक के फास्टैग रिकॉर्ड से पता चला कि आठ नवंबर को वाहन भोजपुर जिले के कुल्हड़िया टोल प्लाजा से गुजरा था। इसके बाद उसकी कोई लोकेशन सामने नहीं आय। गायब ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर45जी8682 बताया गया है। माल भेजने वाली पार्टी श्री मंगल मूर्ति ट्रेडर्स और प्राप्त करने वाली पार्टी श्री श्याम ट्रेडर्स है.

भोजपुर एसपी से लगायी माल बरामदगी की गुहार

इस संबंध में अशोक कुमार ने भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और माल की बरामदगी की गुहार लगायी है। बिहिया थानाध्यक्ष विपिन बिहारी ने बताया कि एसपी के माध्यम से आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है और ट्रक व चालक की तलाश में पुलिस जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *