रांची: संविधान दिवस के अवसर पर आज गुरुवार को रांची समाहरणालय के ब्लॉक-ए, द्वितीय तल, कमरा संख्या-207 में संविधान की प्रस्तावना पठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ऑनलाइन रूप से जुड़े रहे और संविधान की प्रस्तावना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
उप विकास आयुक्त ( रांची ) संजय भगत ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना का पठन कराया।
इस दौरान अपर समाहर्ता र रामनारायण सिंह, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्रीमती मोनी कुमारी, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
also read : आनंद मोहन की रिहाई का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द, एक महीने में करना होगा आत्मसमर्पण



