रजरप्पा में जंगली हाथियों के झुंड का हमला, 2 महिलाओं को कुचला, मौके पर मौत

रामगढ़ : रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर बड़की पुणे गांव में हाथियों के झुंड ने दो महिलाओं को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय भानु देवी (पति- फुलेश्वर महतो) और 55 वर्षीय सबिना

हाथियों

रामगढ़ : रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर बड़की पुणे गांव में हाथियों के झुंड ने दो महिलाओं को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय भानु देवी (पति- फुलेश्वर महतो) और 55 वर्षीय सबिना खातून (पत्नी- मो. सलिम) के रूप में हुई है। यह दर्दनाक घटना उस वक्त घटी, जब भानु देवी खेत में काम कर रही थीं और हाथियों का झुंड अचानक गांव में दाखिल हो गया। हाथियों के अचानक गांव में घुसने से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का झुंड पहली बार बड़की पौना के मंदिर के पास तक पहुंच गया था।

Read More : विजय सरकार की बड़ी घोषणा : 13.34 लाख किसानों का फसल कर्ज होगा माफ, दायरा बढ़ा

दहशत में छतों पर चढ़े लोग

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। हाथियों के रिहायशी क्षेत्र में प्रवेश कर जाने से डरे-सहमे लोग अपनी जान बचाने के लिए अपने-अपने घरों की छतों पर चढ़ गए। ग्रामीणों ने बताया कि वे अपने स्तर पर पटाखे फोड़कर हाथियों को भगाने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रशासन ने क्या कहा?

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अधिकारियों के अनुसार, गांव में घुसे झुंड में करीब 8 से 10 हाथी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से लगभग 40 हाथियों का एक बड़ा झुंड रजरप्पा, गोला और मकनपुर के आसपास के क्षेत्रों में घूम रहा है। यह झुंड रास्ता भटक कर शहरी क्षेत्र की तरफ प्रवेश कर गया है, जिससे क्षेत्र में जान-माल का खतरा काफी बढ़ गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *