रांची। झारखंड पुलिस मुख्यालय में गठित प्रोन्नति समिति ने जैप के 31 दारोगा को इंस्पेक्टर रैंक में प्रोन्नति देने का फैसला लिया है। इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है, जारी आदेश के मुताबिक, दारोगा रैंक के कुल 62 पदाधिकारियों के नामों पर विचार किया गया।
जिन पदाधिकारियों को प्रोन्नति देने पर विचार किया गया, उनमें से चार को समिति ने प्रोन्नति के लिए अयोग्य पाया है। इनमें मो. असलम, अभिमन्यू सिंह, छेदू महली और बनमाली हेंब्रम का नाम शामिल है। इसके साथ ही समिति ने 62 में से 27 पदाधिकारियों को प्रोन्नति के लिए विचार लायक नहीं पाया है।








