13 साल का बच्चा पहुंचा डीएम के पास, बेबाक अंदाज में सुनाई फरियाद… देखें VIDEO

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक 13 वर्षीय बच्चे ने अपनी बेबाकी और आत्मविश्वास से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
डीएम

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक 13 वर्षीय बच्चे ने अपनी बेबाकी और आत्मविश्वास से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अमिताभ गुप्ता नाम का यह बच्चा अपनी पारिवारिक समस्या लेकर सीधे जिला अधिकारी अंजनी कुमार सिंह के पास पहुंचा और बिना झिझक अपनी बात रखी। बच्चे की बात सुनने के बाद डीएम ने तत्काल शहर कोतवाल को मामले के समाधान के निर्देश दिए।

Read More : अस्पताल में भी जारी है सोनम वांगचुक का अनशन, इलाज से किया इनकार

अमिताभ ने डीएम को बताया कि उसके पिता ने दो शादियां की हैं। गांव स्थित उसके घर के एक हिस्से पर उसके ताऊ ने ताला लगा रखा है। उसने कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह उस हिस्से को किराये पर देना चाहता है, लेकिन ताला लगे होने की वजह से ऐसा नहीं कर पा रहा है।

डीएम ने धैर्य से सुनी पूरी बात

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने बच्चे की पूरी बात ध्यान से सुनी और संबंधित अधिकारियों को मामले का समाधान कराने के निर्देश दिए। इस दौरान वह बच्चे की बातों पर मुस्कुराते भी नजर आए। वहां मौजूद लोगों ने भी बच्चे के आत्मविश्वास और स्पष्ट तरीके से अपनी बात रखने की सराहना की।

Read More : पीवी सिंधु ने जीता जापान ओपन 2026 का खिताब, इतिहास रचने वाली पहली भारतीय बनीं

2014 बैच के आईएएस हैं अंजनी कुमार सिंह

अंजनी कुमार सिंह 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और करीब तीन महीने पहले लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी बने हैं। मूल रूप से चंदौली के रहने वाले अंजनी कुमार सिंह ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद यूपीएससी परीक्षा पास की। इससे पहले वह लखनऊ, गोरखपुर, बाराबंकी और बस्ती समेत कई जिलों में विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वर्ष 2021 में उन्हें राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का संचालक बनाया गया था, जबकि 2024 में उन्होंने मैनपुरी के जिलाधिकारी का कार्यभार संभाला था।

Read More : अमरनाथ यात्रा 2026 पर अस्थायी रोक, खराब मौसम के चलते आज से दोनों मार्ग बंद

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *