ग्राहक संतुष्टि में रांची एयरपोर्ट देश में तीसरे स्थान पर, देवघर को आठवां नंबर

रांची। झारखंड के लिए विमानन क्षेत्र से अच्छी खबर सामने आई है। ग्राहक संतुष्टि के मामले में देश के शीर्ष एयरपोर्ट्स की सूची में झारखंड के दो हवाई अड्डों ने जगह बनाई है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ने तीसरा स्थान हासिल किया है, जबकि

रांची। झारखंड के लिए विमानन क्षेत्र से अच्छी खबर सामने आई है। ग्राहक संतुष्टि के मामले में देश के शीर्ष एयरपोर्ट्स की सूची में झारखंड के दो हवाई अड्डों ने जगह बनाई है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ने तीसरा स्थान हासिल किया है, जबकि देवघर एयरपोर्ट आठवें स्थान पर रहा है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण AAI की ओर से जनवरी से जून 2026 के लिए कराए गए ‘ग्राहक संतुष्टि सर्वे’ के अनुसार, रांची एयरपोर्ट को 5 में से 4.96 अंक मिले हैं। वहीं देवघर एयरपोर्ट ने 4.91 अंक हासिल किए हैं।

रांची तीसरे और देवघर आठवें स्थान पर

ग्राहक संतुष्टि रैंकिंग में रांची और देवघर एयरपोर्ट के प्रदर्शन में पिछले कुछ वर्षों के दौरान सुधार देखने को मिला है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में रांची एयरपोर्ट पांचवें और देवघर एयरपोर्ट नौवें स्थान पर था। इस बार रांची ने तीसरे स्थान तक पहुंचने में सफलता हासिल की है।

अंकों के लिहाज से रांची एयरपोर्ट को इस बार 4.96 अंक मिले हैं, जबकि पिछली बार यह स्कोर 4.95 था। देवघर एयरपोर्ट को इस बार 4.91 अंक मिले हैं।

दिसंबर 2024 के सर्वे में रांची एयरपोर्ट को 4.69 और देवघर एयरपोर्ट को 4.30 अंक मिले थे। इसके बाद दोनों एयरपोर्ट्स ने ग्राहक सेवाओं के मामले में अपनी स्थिति बेहतर की है।

63 एयरपोर्ट्स के बीच हुआ सर्वे

AAI की ओर से ग्राहक संतुष्टि को लेकर नियमित रूप से सर्वे कराया जाता है। इस बार देशभर के 63 एयरपोर्ट्स के बीच हुए सर्वे में रांची ने ग्वालियर, गया, कुल्लू-मनाली, अयोध्या, हुबली, जम्मू, अगरतला, लेह और जबलपुर समेत कई एयरपोर्ट्स के मुकाबले बेहतर रैंक हासिल की।

उदयपुर और छत्रपति संभाजीनगर पहले स्थान पर
सर्वे में उदयपुर और छत्रपति संभाजीनगर एयरपोर्ट 4.98 अंकों के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे। मदुरै और विजयवाड़ा ने 4.97 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

भोपाल, वडोदरा, जामनगर और रांची एयरपोर्ट 4.96 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। वहीं देवघर और राजमुंदरी एयरपोर्ट ने 4.91 अंकों के साथ आठवां स्थान हासिल किया।

टॉप 10 एयरपोर्ट्स की रैंकिंग
पहला स्थान: उदयपुर और छत्रपति संभाजीनगर – 4.98 अंक
दूसरा स्थान: मदुरै और विजयवाड़ा – 4.97 अंक
तीसरा स्थान: भोपाल, वडोदरा, जामनगर और रांची – 4.96 अंक
चौथा स्थान: ग्वालियर और गया – 4.95 अंक
पांचवां स्थान: कुल्लू-मनाली और अयोध्या – 4.94 अंक
छठा स्थान: हुबली, जम्मू और अगरतला – 4.93 अंक
सातवां स्थान: लेह और जबलपुर – 4.92 अंक
आठवां स्थान: देवघर और राजमुंदरी – 4.91 अंक
नौवां स्थान: कोल्हापुर, बेलगावी, तूतीकोरिन, प्रयागराज और शिलांग – 4.89 अंक
दसवां स्थान: बरेली, जोधपुर, आगरा और विशाखापट्टनम – 4.88 अंक
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट और देवघर एयरपोर्ट की टॉप रैंकिंग झारखंड में हवाई यात्री सेवाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही।
रांची एयरपोर्ट। फाइल फोटो

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *