दो दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 4 व 5 सितंबर को

रांची। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति रांची के सानिध्य में अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड में 4 व 5 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। इसे लेकर आज रविवार को प्रातः समिति के मुख्य संरक्षक सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ , संरक्षक

दही हांडी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति रांची के सानिध्य में अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड में 4 व 5 सितंबर को  श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा।  इसे लेकर आज रविवार को  प्रातः समिति के मुख्य संरक्षक सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ,  संरक्षक अजय मारू अध्यक्ष मुकेश काबरा सहित समिति पदाधिकारियों एवम सदस्यो के नेतृत्व में  जन्माष्टमी महोत्सव पर होने वाली नमो दही हांडी प्रतियोगिता के लिए 1 मटकी को रंग बिरंगी लाइटों से सजाकर आयोजन स्थल पर लगायी गयी । इसके पूर्व  जन्माष्टमी के सांस्कृतिक मंच को बनाने के लिए भूमि पूजन  किया गया।
16वीं बार यह नमो दही हांडी जन्माष्टमी उत्सव
समिति के संरक्षक संजय सेठ व मुकेश काबरा ने बताया कि समिति के द्वारा 16 वीं बार यह नमो दही हांडी जन्माष्टमी उत्सव हम मनाने जा रहे हैं।*प्रथम दिन 4 सितंबर को संध्या 3:00 बजे श्री कृष्ण के बाल रूप की  झांकी का उद्घाटन व बाल गोपाल प्रतियोगिता सह झांकी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है ।जिसमें श्री कृष्ण के विभिन्न रूपों के साथ बाल गोपाल बच्चे ,बच्चियां इस प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे
5 सितंबर  को संध्या 3:00 बजे नमो दही हांडी प्रतियोगिता
5 सितंबर  को संध्या 3:00 बजे नमो दही हांडी प्रतियोगिता  सह भजन संध्या सहित नृत्य नाट्य मंचन का आयोजन रखा गया है।इस बार का आयोजन अलौकिक भव्य होगा।  संजय सेठ ने बताया नमो दही हांडी प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड के  राज्यपाल  संतोष गंगवार करेंगे । वहीं मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई से श्रीमती संध्या कुरेचा उपस्थित रहेंगी।
मुंबई की 40 से अधिक कलाकारों की टीम होगी मुख्य आकर्षण का केंद्र
इस अवसर पर मुंबई की 40 से अधिक कलाकारों की टीम सतीश कृष्णमूर्ति एंड पार्टी के द्वारा  सांस्कृतिक प्रस्तुति कार्यक्रम के रूप में दी जाएगी ।इस अवसर पर वृंदावन व  मथुरा की राजेश शर्मा एंड पार्टी  द्वारा श्री कृष्ण के रास झांकियो की लीलाओ का आनंद आप उठा सकेंगे। नमो दही हांडी प्रतियोगिता में पुरुष  व महिला गोविंदा टीम भाग ले सकेंगे ।
दही हांडी फोड़ने वाले पुरुष गोविंदा टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 71000/ रुपये की राशि
दही हाडी प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन के साथ कुछ नियम और शर्तें भी रखी गई है  जिसमें मुख्य रूप से महिला गोविंदा के लिए दही हांडी की ऊंचाई 20 फीट एवं पुरुष गोविंदा के लिए 25 फीट की ऊंचाई रखी गई है। एक से ज्यादा टीमों के गोविंदा द्वारा दही हांडी फोडे जाने पर कम समय में हांडी फोड़ने वाले पुरुष गोविंदा टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 71000/ रुपये की राशि एवम द्वितीय पुरस्कार 41000/ रुपये की राशि पुरस्कार में दी जाएगी। वहीं महिला गोविंदा को प्रथम पुरस्कार के रूप में 51000/ रुपये की राशि और द्वितीय पुरस्कार में  31000/ रुपये की राशि दी जाएगी। प्रतियोगिता में 18 वर्ष से ऊपर के पुरुष और महिला गोविंद भाग ले सकेंगे।इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा।
 संजय सेठ ने बताया वंदे मातरम के डेढ़ सौ साल पूर्ण होने पर उपरोक्त जन्माष्टमी पर वंदे मातरम की थीम पर आयोजन स्थल को सजाया जाएगा ।कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम से प्रारंभ होगा।
बाल गोपाल झांकी में भाग लेने वाले बच्चे और बच्चियों की उम्र 12 वर्ष से कम होनी चाहिए।
साथ ही साथ प्रथम, द्वितीय, और तृतीय पुरस्कार के अलावा सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार आयोजन समिति की ओर से दिया जाएगा।
गोबिंदाओ की टीम व बाल गोपाल झांकी प्रतियोगिता में शामिल होने वाले 3 सितंबर के पूर्व मेन रोड, केडिया साईकिल व स्टेशन रोड पतंजलि  से फॉर्म  लेकर रजिस्ट्रेशन करा ले। दही हांडी फोड़ एवं झांकी प्रदर्शन की तैयारी  राज वर्मा व उनके सहयोगियों की देखरेख में चल रही है । आयोजन को सफल बनाने के लिए  विभिन्न कार्यों की कमेटियां  का गठन किया गया है।
समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत ने  ने आग्रह किया है की आगामी 4 और 5 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति के सानिध्य में होने वाले इस आयोजन मैं आप सभी इष्ट मित्रों सहित अवश्य सपरिवार पधारें ।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.