गृह मंत्रालय का आदेश: 2006 बैच के IPS और ग्रुप ‘A’ अधिकारियों के लिए 6वीं ‘मिड-करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम’ की तिथि घोषित, केवड़िया में होगा आयोजन

रांची : केंद्रीय गृह मंत्रालय के पुलिस प्रभाग ने अखिल भारतीय सेवाओं और ग्रुप ‘A’ केंद्रीय सिविल सेवाओं के अधिकारियों के लिए छठे कॉमन मिड-करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के आयोजन को लेकर आधिकारिक सूचना जारी की है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 2006 बैच (सिविल सेवा परीक्षा, 2005)

IPS

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : केंद्रीय गृह मंत्रालय के पुलिस प्रभाग ने अखिल भारतीय सेवाओं और ग्रुप ‘A’ केंद्रीय सिविल सेवाओं के अधिकारियों के लिए छठे कॉमन मिड-करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के आयोजन को लेकर आधिकारिक सूचना जारी की है।  यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 2006 बैच (सिविल सेवा परीक्षा, 2005) के IPS अधिकारियों के लिए आयोजित किया जा रहा है।
गुजरात के केवड़िया में आयोजित होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
गृह मंत्रालय द्वारा राज्य के मुख्य सचिव और DGP को जारी किए गए पत्र के अनुसार, यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 सितंबर से 25 सितंबर के बीच गुजरात के केवड़िया में आयोजित किया जाएगा।  सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी को निर्देश दिया गया है, कि वे 2006 बैच के सभी IPS अधिकारियों का पंजीकरण 24 अगस्त तक सुनिश्चित कराएं। यह आधिकारिक आदेश गृह मंत्रालय के अवर सचिव रंजीत कुमार साव द्वारा जारी किया गया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *