Gen Z से जुड़ाव बढ़ाएगी BJP, नितिन नवीन की अगुवाई में बनी खास टीम

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) देश के युवाओं और जनरेशन जेड (Gen Z) के साथ संवाद मजबूत करने के लिए विशेष आउटरीच प्रोग्राम शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए पार्टी ने एक केंद्रीय टीम गठित की है, जिसमें भाजपा के

नितिन नवीन

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) देश के युवाओं और जनरेशन जेड (Gen Z) के साथ संवाद मजबूत करने के लिए विशेष आउटरीच प्रोग्राम शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए पार्टी ने एक केंद्रीय टीम गठित की है, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े के अलावा गुजरात सरकार के मंत्री हर्ष सांघवी और छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री ओपी चौधरी शामिल हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य युवाओं की आकांक्षाओं, चिंताओं और उम्मीदों को समझना है। इसके साथ ही युवाओं को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ सीधे संवाद का मंच देने की तैयारी है।

Read More : गिरिडीह छात्र झड़प पर बाबूलाल मरांडी का हमला, सरकार पर दमन के आरोप

युवाओं और पहली बार वोटरों पर फोकस

Gen Z आउटरीच प्रोग्राम के जरिए भाजपा युवा मतदाताओं और पहली बार वोट डालने वाले नागरिकों के साथ सीधा संपर्क बढ़ाना चाहती है। इसके लिए संवाद, परिचर्चा और अलग-अलग गतिविधियों के जरिए युवाओं को जोड़ने की योजना है। पार्टी रोजगार, तकनीक, स्टार्ट-अप और शिक्षा जैसे मुद्दों पर युवाओं के विचार जानने और उन्हें अपने एजेंडे से जोड़ने की दिशा में काम करेगी। साथ ही नए और युवा मतदाताओं के बीच पार्टी की पहुंच मजबूत करने पर भी जोर रहेगा। यह पहल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई केंद्रीय टीम की पहली बैठक के बाद सामने आई है। नितिन नवीन ने शनिवार को पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें आगामी चुनावों और संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा हुई। हाल ही में घोषित नई राष्ट्रीय टीम में विनोद तावड़े और सुनील बंसल को राष्ट्रीय महासचिव पद पर बरकरार रखा गया है। वहीं स्मृति ईरानी, बिप्लव कुमार देव और सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विधानसभा चुनाव और बूथ स्तर पर भी चर्चा

सूत्रों के अनुसार, बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं व पहलों को जनता तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई। दिन में और बैठकें प्रस्तावित हैं, जिनमें भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और राज्य प्रभारी शामिल होंगे। भाजपा ने अमित मालवीय की जगह छत्तीसगढ़ के दीपक म्हास्के को IT और सोशल मीडिया से जुड़ी जिम्मेदारी दी है। वहीं गुजरात के हेमांग जोशी को भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने तेजस्वी सूर्या का स्थान लिया है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा जल्द ही Gen Z आउटरीच प्रोग्राम की विस्तृत कार्ययोजना, तारीखों और देशव्यापी कार्यक्रमों के प्रारूप की घोषणा करेगी। फिलहाल पार्टी ने इसके लिए केंद्रीय टीम का गठन कर दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *