रांची : वार्ड संख्या 38 में शुक्रवार को सखुआ महोत्सव के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची की मेयर रोशनी खलखो शामिल हुईं और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ पौधरोपण किया। कार्यक्रम में उप महापौर नीरज कुमार, स्थानीय पार्षद अवधेश कुमार ठाकुर, पूर्व पार्षद दीपक लोहरा समेत कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Read More : मानकी-मुंडा संघ ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से रखीं मांगें
पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान शहर को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया गया। मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण और हरित रांची के निर्माण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की जरूरत पर जोर दिया।

हरित रांची बनाने पर जोर
कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने रांची को हराभरा और सुंदर बनाने में सामूहिक भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। सखुआ महोत्सव के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।









