पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र स्थित रजडेरवा में NHAI सड़क निर्माण कार्यस्थल पर अपराधियों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है. बीती रात करीब 12 बजे फायरिंग की घटना हुई.इस दौरान मौके पर सो रहे दो मजदूरों को गोली लगने की सूचना है.घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरातफरी मच गयी.
also read :झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को, 31 अगस्त से नामांकन की प्रक्रिया शुरू
गोली चलने की सूचना मिलने पर पलामू एसपी कपिल चौधरी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने मौके से चार खोखे बरामद किये हैं. फायरिंग के बाद अपराधियों की तलाश में इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है. पुलिस निर्माण स्थल और आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है. फायरिंग के कारणों का पता लगाने के साथ ही घटना में शामिल अपराधियों की पहचान की जा रही है.
also read :हजारीबाग NTPC DGM हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इश्तेहार चस्पा
इस संबंध में सतबरवा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस निर्माण स्थल और आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है. फायरिंग के कारणों का पता लगाने के साथ ही घटना में शामिल अपराधियों की पहचान की जा रही है.घायल मजदूरों को अस्पताल भेजा गया है.
also read:राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में हॉकी झारखंड का शानदार प्रदर्शन








