झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को, 31 अगस्त से नामांकन की प्रक्रिया शुरू

मारवाड़ी भवन में 13 सितंबर को चुनाव होगा, 31 अगस्त से 1 सितंबर तक नामांकन और 3 सितंबर तक नाम वापसी का मौका मिलेगा।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव की तारीख तय कर दी गई है। चुनाव 13 सितंबर 2026 को रांची के मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में आयोजित किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया के निर्धारण को लेकर गुरुवार को चैम्बर भवन में चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर की अध्यक्षता में चुनाव समिति की बैठक हुई। बैठक में चुनाव कार्यक्रम और नामांकन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसके बाद नामांकन दाखिल करने और नामांकन वापस लेने की तिथियां निर्धारित की गईं।

31 अगस्त से 1 सितंबर तक दाखिल होगा नामांकन

चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर ने बताया कि चुनाव में भाग लेने के इच्छुक प्रत्याशी 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 को शाम 4 बजे तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। वहीं, नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राप्त नामांकनों की स्क्रूटिनी की जाएगी। इसके बाद चुनाव मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

आमसभा और चुनाव का नोटिस जारी

चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि आमसभा से 21 दिन पहले सदस्यों को नोटिस जारी करने की बाध्यता के तहत चैम्बर कार्यालय की ओर से आगामी आमसभा और चुनाव से संबंधित नोटिस सभी सदस्यों को जारी कर दिया गया है।

21 सदस्यीय कार्यकारिणी और छह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चुने जाएंगे

अंचल किंगर के अनुसार, जिन सदस्यों को चैम्बर की सदस्यता प्राप्त किए हुए एक वर्ष पूरा हो चुका है, वे कार्यकारिणी समिति के सदस्य और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इस चुनाव में चैंबर की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के साथ-साथ झारखंड के छह प्रमंडलों के क्षेत्रीय उपाध्यक्षों का भी चुनाव किया जाएगा। चुनाव की तारीख तय होने के साथ ही चैम्बर से जुड़े सदस्यों और संभावित प्रत्याशियों के बीच चुनावी गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *