रांची में छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन को धमकी देने वाला गिरफ्तार

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ चल रहे छात्र प्रदर्शन के दौरान CM हेमंत सोरेन को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते

 CM हेमंत सोरेन

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ चल रहे छात्र प्रदर्शन के दौरान CM हेमंत सोरेन को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए बोकारo जिले के निवासी विश्वजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने दर्ज की FIR

कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने बताया कि विश्वजीत कुमार के खिलाफ प्रदर्शनकारियों को भड़काने और मुख्यमंत्री को धमकी देने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उल्लेखनीय है कि नौकरी के उम्मीदवार भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर इसी स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे हैं।

हिंसा मामले में वीडियो फुटेज की जांच

दूसरी ओर, पुलिस विधानसभा मार्च के दौरान हुई हिंसा में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज खंगाल रही है। इस मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हुई थी, जिसके बाद 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रदर्शनकारियों ने रांची जिला प्रशासन द्वारा मामला दर्ज किए जाने की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि “तिरंगा यात्रा” उनके आंदोलन को और मजबूत करेगी।

देवेंद्र महतो का आरोप

इस बीच, आंदोलन के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो ने आरोप लगाया कि उन्होंने अस्पताल प्रशासन और सिविल सर्जन से स्टेडियम लौटने की अनुमति मांगी, लेकिन उन्हें जाने नहीं दिया गया। महतो ने दावा किया कि कुछ लोग उन्हें प्रदर्शन स्थल से दूर रखकर आंदोलन को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

Read more : रांची नगर निगम में 80वां स्वतंत्रता दिवस मना, महापौर ने किया ध्वजारोहण

झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) रिफॉर्म फोरम के बैनर तले छात्र भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, विवादित परीक्षाओं को रद्द करने और गड़बड़ियों की सीबीआई या सेवानिवृत्त जजों की कमेटी से जांच कराने की मांग कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *