रांची में जरूरतमंद बच्चों को मारवाड़ी युवा मंच ने बांटी कॉपी और छाता

रांची : “जन सेवा सर्वोच्च सेवा” के पावन संकल्प को साकार करते हुए मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा द्वारा मानसून के मौसम को ध्यान में रखते हुए एक विशेष सामाजिक पहल की गई। संस्था की ओर से जरूरतमंद और स्कूली बच्चों के बीच कॉपी

मारवाड़ी युवा मंच

रांची : “जन सेवा सर्वोच्च सेवा” के पावन संकल्प को साकार करते हुए मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा द्वारा मानसून के मौसम को ध्यान में रखते हुए एक विशेष सामाजिक पहल की गई। संस्था की ओर से जरूरतमंद और स्कूली बच्चों के बीच कॉपी एवं छाते वितरित किए गए। यह कार्यक्रम शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में रांची के रातू रोड स्थित मेट्रो गली के श्रद्धानन्द स्कूल में आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक कॉपी व अध्ययन सामग्री प्रदान की गई, साथ ही बारिश से बचाव के लिए मजबूत छाते भी दिए गए। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

Read More : धनबाद में भाजपा की तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारे गूंजे

कार्यक्रम के दौरान शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग तक सीधी सहायता पहुंचाना और बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है। उन्होंने अपने संदेश में कहा, “सेवा ही संस्कार है, और जरूरतमंदों की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी खुशी है।” इस अवसर पर संस्था की सचिव रेखा राइका, कविता सोमानी, शायरी अग्रवाल और निशी सराफ सहित समर्पण शाखा के कई प्रमुख सदस्य और सहयोगी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। इस आयोजन की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने साझा की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *