कोल इंडिया के राजर्षि धर बने BCCL के नए HR डायरेक्टर, जानिए कौन-कौन थे रेस में

रांची : कोल इंडिया लिमिटेड के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं विभागाध्यक्ष (PRB) राजर्षि धर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के नए निदेशक (HR) होंगे। पब्लिक एंटरप्राइज सेलेक्शन बोर्ड (PESB) ने 13 अगस्त को आयोजित इंटरव्यू के बाद उनके नाम की सिफारिश की है। इस महत्वपूर्ण

BCCL

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : कोल इंडिया लिमिटेड के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं विभागाध्यक्ष (PRB) राजर्षि धर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के नए निदेशक (HR) होंगे। पब्लिक एंटरप्राइज सेलेक्शन बोर्ड (PESB) ने 13 अगस्त को आयोजित इंटरव्यू के बाद उनके नाम की सिफारिश की है। इस महत्वपूर्ण पद के चयन के लिए आयोजित साक्षात्कार में कोल इंडिया और अन्य सार्वजनिक उपक्रमों के 10 वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया था। कड़े मुकाबले के बाद पीईएसबी ने राजर्षि धर के नाम पर अपनी सहमति जताई।

साक्षात्कार में भाग लेने वाले प्रमुख अधिकारियों में रथीन मित्रा (जीएम, समन्वय, कोल इंडिया), राजेश वी नायर (जीएम, नीति-राजभाषा, कोल इंडिया), शुभांकर परिड़ा (जीएम, एसईसीएल), अजय बेहेरा (जीएम, एसईसीएल) और खुद राजर्षि धर शामिल थे। इसके अलावा शुकदेव सेठ (जीएम, एमसीएल), श्रीमती सुमन रस्तोगी (जीएम, सीसीएल), समीर बर्ला (जीएम, एनसीएल), अनुपम बोराह (जीएम, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड) और राजेंद्र कुमार अग्रवाल (अपर सचिव, DoPT) ने भी इंटरव्यू दिया था।

पीईएसबी की सिफारिश के बाद अब यह प्रस्ताव अंतिम मंजूरी के लिए कोयला मंत्रालय और कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) के पास भेजा जाएगा। एसीसी (ACC) की औपचारिक स्वीकृति मिलने के बाद आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.