‘सखुआ महोत्सव’ के तहत वार्ड 34 में पौधरोपण,  महापौर व उप महापौर रहे मौजूद

रांची : रांची नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सखुआ महोत्सव-2026” के तहत बुधवार को वार्ड संख्या 34 में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में दैनिक जागरण के संपादक शशि

सखुआ महोत्सव

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सखुआ महोत्सव-2026” के तहत बुधवार को वार्ड संख्या 34 में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में दैनिक जागरण के संपादक शशि शेखर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने सखुआ का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और नगर निगम की इस पहल की सराहना की. कार्यक्रम में रांची की महापौर रोशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार, वार्ड संख्या 34 के पार्षद अजीत कच्छप समेत बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

Read More : डिबडीह में जलजमाव की सूचना पर पहुंचीं महापौर, त्वरित जलनिकासी के निर्देश

आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य का संकल्प

वृक्षारोपण के दौरान सखुआ सहित कई अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए गए. इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधा लगाने की औपचारिकता नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, स्वस्थ पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य देने का संकल्प है. कार्यक्रम में शामिल नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने का वादा किया.

नगर निगम की नागरिकों से अपील

रांची नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे ‘सखुआ महोत्सव’ में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं. अपने आसपास पौधे लगाएं और उनकी उचित देखभाल सुनिश्चित करें. निगम का लक्ष्य स्वच्छता के साथ-साथ रांची को एक हरित और पर्यावरण-अनुकूल शहर के रूप में विकसित करना है. नगर निगम प्रशासन ने कहा कि जनभागीदारी के जरिए इस अभियान को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *