श्री दादी जी का सिंधारा 16 अगस्त को, श्री राणी सती मंदिर प्रांगण में

रांची। श्री दादी जी का सिंधारा 16 अगस्त को श्री राणी सती मंदिर कमेटी, रांची के तत्वाधान में स्थानीय श्री राणी सती मंदिर प्रांगण में सावन सह सिंधारा महोत्सव 2083 का भव्य आयोजन किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए अध्यक्ष रामअवतार नारसरिया ने बताया कि

रांची। श्री दादी जी का सिंधारा 16 अगस्त  को श्री राणी सती मंदिर कमेटी, रांची के तत्वाधान में स्थानीय श्री राणी सती मंदिर प्रांगण में सावन सह सिंधारा महोत्सव 2083 का भव्य आयोजन किया जाएगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए अध्यक्ष  रामअवतार नारसरिया ने बताया कि इस वर्ष श्री अक्षय हरलालका को महोत्सव संयोजक बनाया गया है तथा  पवन लोहिया एवं  अंकुर डागा को महोत्सव सहसंयोजक बनाया गया है। इसके अलावा सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग विभागों का दायित्व दिया गया है और सभी भक्त पूरी निष्ठा एवं लगन से महोत्सव को अंतिम रूप दे रहे हैं।
कार्यालय प्रभारी चंद्रकांत झुनझुनवाला ने  बताया कि मंगल पाठ, सुंदर कांड, भजन सकीर्तन, मंगल सिंधारा, नैवेद्य भोग एवं नारायणी सिंधारा उत्सव मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाया जाएगा। दिनांक 10 अगस्त 2026, सोमवार को प्रातः 8:00 बजे से 9:30 बजे तक मंगल पाठ का कार्ड वितरण किया जाएगा, जो भी भक्ति महिलाएं मंगल पाठ करना चाहती हैं मंदिर कार्यालय से कार्ड प्राप्त कर सकती हैं।
मंत्री  मनोज जालान  ने बताया कि प्रातः 6:00 बजे गणेश पूजन सह सिंधरा महोत्सव  की शुरुआत की जाएगी प्रातः 8:30 बजे से मंगल पाठ 1:00 बजे से सुंदरकांड पाठ संध्या 4:30 बजे से भजन कीर्तन 5:00 बजे से 13 जोड़ों के साथ मंगल सिंधारा 6:30 बजे से नैवेद्य भोग लगाया जाएगा 7:30 बजे नारायणी सिंधरा उत्सव एवं रात्रि 8:30 बजे समापन आरती के साथ कार्यक्रम की समाप्त की जाएगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *