रांची विश्व आदिवासी महोत्सव 2026 को लेकर DC ने सौंपी जिम्मेदारियां

रांची : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आगामी 09 एवं 10 अगस्त 2026 को रांची के मोरहाबादी मैदान में दो दिवसीय ‘विश्व आदिवासी महोत्सव 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव के सफल, सुचारू और भव्य संचालन के लिए DC मंजूनाथ भजन्त्री

विश्व आदिवासी महोत्सव

रांची : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आगामी 09 एवं 10 अगस्त 2026 को रांची के मोरहाबादी मैदान में दो दिवसीय ‘विश्व आदिवासी महोत्सव 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव के सफल, सुचारू और भव्य संचालन के लिए DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न कोषांगों में प्रतिनियुक्त अधिकारियों को जिम्मेदारी का स्पष्ट आवंटन किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। DC ने सभी अधिकारियों को अपने निर्धारित कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

Read More : केंद्रीय कैबिनेट के बड़े फैसले : ऊर्जा और इंफ्रा की दो परियोजनाओं को मंजूरी

जनजातीय कला, संगीत और संस्कृति को मिलेगा व्यापक मंच

बैठक को संबोधित करते हुए DC मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि विश्व आदिवासी महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह आदिवासी समुदाय की समृद्ध परंपराओं, कला, संगीत, नृत्य और जीवन शैली को एक बड़ा मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने उच्च स्तर के आयोजन के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा।

सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष चर्चा

समीक्षा बैठक में मोरहाबादी मैदान की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, चिकित्सा सुविधा, स्वच्छता, स्टॉलों के आवंटन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालन से जुड़े लॉजिस्टिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में शहर एवं ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री आस्था शरण, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री धनंजय सहित जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *