रांची : पवित्र सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर हिंदू जागृत मंच की ओर से राजधानी रांची स्थित ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर सेवा शिविर का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंच के सदस्यों ने मंदिर पहुँचने वाले शिवभक्तों के लिए विशेष सेवा व्यवस्था की। शिविर के माध्यम से पूजा-अर्चना के लिए आए श्रद्धालुओं के बीच निःशुल्क दूध, बेलपत्र, भांग और अन्य पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया।
Read More : डालसा रांची का डोर-टू-डोर अभियान, कैदियों के आश्रितों तक पहुंचेगा लाभ
पिछले 25 वर्षों से जारी है सेवा की परंपरा
हिंदू जागृत मंच के संस्थापक सदस्य सुजीत सिंह ने बताया कि मंच की ओर से पिछले 25 वर्षों से भी अधिक समय से यह परंपरा लगातार निभाई जा रही है। सावन महीने की प्रत्येक सोमवारी को पहाड़ी मंदिर में इसी तरह सेवा शिविर का आयोजन किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सावन भी चारों सोमवारी को मंच के सदस्य शिविर लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर रहेंगे।
शिविर को सफल बनाने में जुटी समर्पित टीम
सेवा शिविर के सफल संचालन में मनोनीत प्रभारी अर्पित सिंह, सुरेंद्र यादव, अभिजीत मिश्रा, नितिन ओझा, कपिल गोप, चंदन सिंह, कन्हैया शाह, धनंजय चंद्रवंशी, गौतम बर्मन और अमित अग्रवाल की प्रमुख भूमिका रही। इस अवसर पर सुजीत सिंह के साथ निशांत यादव, चंदन मिश्रा, रंजय वर्मा, सूरज पांडेय, सोनू भारद्वाज, ओमप्रकाश, अनीश केसरी, प्रदीप भगत, कन्हैया जायसवाल, विंदा वर्णवाल, वेद सिंह, अरविंद गुप्ता और कृष्णा विश्वकर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।




