क्षत्रिय सेवा संघ का 11वां स्थापना दिवस आयोजित, महावीर सिंह बने नए अध्यक्ष

जमशेदपुर : क्षत्रिय सेवा संघ का 11वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह के दौरान संघ की स्थापना से अब तक किए गए सामाजिक कार्यों पर विस्तार से चर्चा

क्षत्रिय सेवा संघ

जमशेदपुर : क्षत्रिय सेवा संघ का 11वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह के दौरान संघ की स्थापना से अब तक किए गए सामाजिक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने संगठन की गतिविधियों को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को संघ से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Read More : पीएम मोदी के कार्यक्रम से लाइव जुड़े चिन्मय विद्यालय बोकारो के 350 से अधिक विद्यार्थी

सामाजिक एकता और संगठन विस्तार पर चर्चा

कार्यक्रम में सामाजिक एकता, सेवा कार्यों और संगठन को मजबूत बनाने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाते हुए सेवा गतिविधियों का विस्तार किया जाना चाहिए। इस अवसर पर संघ के वर्तमान अध्यक्ष अनिल सिंह के कार्यकाल की सराहना की गई। संगठन के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

महावीर सिंह को सौंपा गया अध्यक्ष पद

समारोह के दौरान महावीर सिंह को क्षत्रिय सेवा संघ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्हें विधिवत संगठन के अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम में झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, क्षत्रिय सेवा संघ के संस्थापक सत्येंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, विनोद सिंह, अरुण सिंह, मंटू सिंह, अनिल सिंह, कुँवर अतुल सिंह, नितेश सिंह, प्रेम सिंह, कन्हैया सिंह, सोनू सिंह और सुखदेव सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *