BCI प्लैटिनम चैप्टर की बैठक में रेफरल बिजनेस और व्यापार विस्तार पर जोर

रांची : बिजनेस क्रिएशन ऑफ इंडिया (BCI) के प्लैटिनम चैप्टर की बैठक रविवार को करमटोली स्थित सेलीब्रेशन हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चैप्टर अध्यक्ष सुनील कालरा ने की। बैठक में सदस्यों के बीच आपसी सहयोग, व्यावसायिक नेटवर्किंग, व्यापार विस्तार और रेफरल बिजनेस

BCI

रांची : बिजनेस क्रिएशन ऑफ इंडिया (BCI) के प्लैटिनम चैप्टर की बैठक रविवार को करमटोली स्थित सेलीब्रेशन हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चैप्टर अध्यक्ष सुनील कालरा ने की। बैठक में सदस्यों के बीच आपसी सहयोग, व्यावसायिक नेटवर्किंग, व्यापार विस्तार और रेफरल बिजनेस को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही पिछले एक माह के कार्यों की समीक्षा की गई और बेहतर प्रदर्शन करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।

Read More : पीएम मोदी के कार्यक्रम से लाइव जुड़े चिन्मय विद्यालय बोकारो के 350 से अधिक विद्यार्थी

आपसी सहयोग और विश्वास से बढ़ रहा संगठन

चैप्टर अध्यक्ष सुनील कालरा ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि आपसी सहयोग और विश्वास के बल पर संगठन लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से सदस्यों के व्यवसाय को भी नई दिशा और विस्तार मिल रहा है। बैठक के मुख्य अतिथि और न्यूक्लियस मॉल के ऑनर विष्णु अग्रवाल ने कहा कि व्यवसाय में निरंतर सफलता के लिए लगातार प्रयास करते रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि व्यापार में समय-समय पर नवाचार किया जाना चाहिए। ग्राहकों को बेहतर सेवा और गुणवत्तापूर्ण डिलीवरी उपलब्ध कराना ही व्यावसायिक सफलता की महत्वपूर्ण कुंजी है। विष्णु अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में रेफरल बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है और इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं।

व्यापार में जुनून और समर्पण को बताया जरूरी

BCI के मेंटर किशोर मंत्री ने कहा कि संगठन के सदस्य एक-दूसरे का सहयोग करते हुए सामूहिक ताकत को मजबूत बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार के प्रति जुनून और समर्पण सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। यदि व्यवसाय को लगन और प्रतिबद्धता के साथ किया जाए तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है। बैठक में शामिल नए विजिटर्स ने अपने-अपने व्यवसाय का परिचय दिया और संस्था से जुड़ने की इच्छा जताई। इस अवसर पर एमडी धीरज ग्रोवर, निदेशक अजय कुमार, शिव कुमार, रमेश कुमार, प्लैटिनम चैप्टर के सचिव सुबोध कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार आर्या, संयम जैन, शालिनी कुमारी, अनामिका सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *