दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन मिलाप में बड़ी सफलता, जुलाई में 124 लापता लोग मिले

दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत जुलाई 2026 के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए 43 नाबालिग बच्चों और 81 वयस्कों सहित कुल 124 लापता लोगों का पता लगाया।
दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत जुलाई 2026 के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए 43 नाबालिग बच्चों और 81 वयस्कों सहित कुल 124 लापता लोगों का पता लगाया। पुलिस ने सभी को सुरक्षित उनके परिवारों से मिला दिया। यह अभियान दक्षिण-पश्चिम जिले में 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक चलाया गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार, लापता व्यक्ति या अपहरण की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस ने तत्काल तलाश अभियान शुरू किया।

Read More : धुर्वा डैम से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

CCTV और स्थानीय नेटवर्क की मदद से हुई तलाश

लापता लोगों की खोज के लिए पुलिस टीमों ने स्थानीय स्तर पर पूछताछ करने के साथ CCTV फुटेज की जांच की। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ऑटो स्टैंड और ई-रिक्शा स्टैंड पर लापता लोगों की तस्वीरें साझा कर उनकी तलाश की गई। पुलिस ने बस चालकों, कंडक्टरों, दुकानदारों और स्थानीय मुखबिरों से भी जानकारी जुटाई। इसके अलावा आसपास के थानों और अस्पतालों के रिकॉर्ड की जांच कर लापता लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया गया।

कई थाना क्षेत्रों की टीमों ने निभाई अहम भूमिका

आर.के. पुरम थाना पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों और सात वयस्कों को खोजकर उनके परिवारों से मिलाया। साउथ कैंपस थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की और एक वयस्क पुरुष को सुरक्षित बरामद किया। वसंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में पांच नाबालिग लड़कियों और 17 वयस्कों का पता लगाया। वहीं, कापसहेड़ा थाना पुलिस ने पांच लड़कों, नौ लड़कियों, छह पुरुषों और आठ महिलाओं को खोजकर उनके परिजनों से मिलाया। पालम विलेज, सागरपुर, दिल्ली कैंट, सरोजिनी नगर, एसजे एन्क्लेव, किशनगढ़, मानव तस्करी विरोधी इकाई (एएचटीयू) और मिसिंग पर्सन्स यूनिट ने भी कई लापता लोगों का पता लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वर्षों से लापता लोगों को भी खोजा गया

दिल्ली पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए लोगों में कई ऐसे भी थे, जो वर्षों से लापता थे। इनमें वर्ष 2020 से लापता 12 वयस्क और वर्ष 2021 से लापता एक महिला शामिल हैं। इसके अलावा वर्ष 2024 के पांच मामले, वर्ष 2025 के दो मामले और वर्ष 2026 के 104 मामले शामिल रहे। वर्ष 2026 के मामलों में 41 नाबालिग और 63 वयस्कों का पता लगाया गया। पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन मिलाप का उद्देश्य लापता लोगों को सुरक्षित खोजकर उन्हें उनके परिवारों से मिलाना है। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *