शॉर्ट सर्किट से किताब-कॉपी की दुकान में आग, डेढ़ घंटे बाद पाया गया काबू

जिले के पालकोट रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने रविवार सुबह विद्यासागर बुक डिपो में आग लग गई।
दुकान

गुमला : जिले के पालकोट रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने रविवार सुबह विद्यासागर बुक डिपो में आग लग गई। घटना सुबह करीब 5:15 बजे की बताई जा रही है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय दुकान के मालिक श्रवण कुमार अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ अंदर फंस गए। घर से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता दुकान से होकर था, लेकिन आग फैलने के कारण परिवार बाहर नहीं निकल सका।

Read More : धुर्वा डैम से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

छत पर पहुंचा परिवार, लोगों ने तोड़ा शटर

आग की चपेट में दुकान आने के बाद श्रवण कुमार अपने परिवार के साथ छत पर चले गए। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दुकान का शटर तोड़ दिया। इसके बाद दुकान मालिक और उनके परिवार को बाहर निकालने की कार्रवाई की गई। आग लगने की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

डेढ़ घंटे बाद आग पर पाया गया काबू

आग पर काबू पाने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा। हालांकि, तब तक किताब और कॉपी की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। आगजनी की इस घटना में पीड़ित दुकानदार को करीब 8 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। दुकान में रखी किताबें, कॉपियां और अन्य सामान आग की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि सूचना देने के करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *