गौ सेवा से हुआ संत शिरोमणि परमहंस डॉ. सदानंद जी महाराज के 82वें जन्मोत्सव का शुभारंभ

रांची। गुरुजी संत शिरोमणि परमहंस डॉ. सदानंद जी महाराज के 82वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मंदिर परिसर मे स्थित प्रणामी गौशाला गोकुलधाम में शनिवार को गौ सेवा के साथ

रांची। गुरुजी संत शिरोमणि परमहंस डॉ. सदानंद जी महाराज के 82वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मंदिर परिसर मे स्थित प्रणामी गौशाला गोकुलधाम में शनिवार को गौ सेवा के साथ सेवा कार्यों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रणामी गौशाला में विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। मंदिर के पुजारी अरविंद पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गौ पूजन संपन्न कराया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने गौमाता को हरी घास,चारा,रोटी खिलाकर गौ सेवा की तथा खिचड़ी भोग अर्पित कर प्रसाद का वितरण किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गौ सेवा को भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए सेवा कार्य में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, सुनीता अग्रवाल,आशा मुंजाल, उर्मिला पाड़िया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। ट्रस्ट के राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि संत शिरोमणि परमहंस डॉ. सदानंद जी महाराज के मार्गदर्शन में देशभर में सेवा, गौ संरक्षण, मानव कल्याण एवं आध्यात्मिक जागरण के अनेक कार्य संचालित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में गुरुजी के सानिध्य में देशभर में 113 गौशालाओं का संचालन किया जा रहा है, जिनमें 80 हजार से अधिक गौवंश का संरक्षण एवं पालन-पोषण किया जा रहा है।

यह कार्य सेवा, करुणा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने बताया कि गुरुजी का 82वां भव्य जन्मोत्सव 2 अगस्त को अपराह्न 2:30 बजे से श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर, पुंदाग में मनाया जाएगा। इस अवसर पर निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर, भजन-कीर्तन,मेहेर सागर के पाठ, सत्संग तथा महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सेवा एवं भक्ति के इस पावन आयोजन में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

also read : रांची में 8 अगस्त को सखुआ महोत्सव, नगर निगम लगाएगा 10 हजार पौधे

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *