संत इग्नासियुस लोयला डे पर फुटबॉल मुकाबला, ग्राउंड-ए ने दर्ज की 1-0 से जीत

संत इग्नासियुस लोयला डे के अवसर पर शुक्रवार को लोयला मैदान में अंतर छात्रावास फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया।
लोयला

रांची : संत इग्नासियुस लोयला डे के अवसर पर शुक्रवार को लोयला मैदान में अंतर छात्रावास फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। मुकाबले में ग्राउंड-ए ने 1-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आर्च बिशप विंसेंट आइंद उपस्थित रहे। उन्होंने फुटबॉल को किक मारकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। वहीं, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू, ऑल इंडिया क्रिश्चियन मॉइनोरिटी फ्रंट की महिला मोर्चा अध्यक्ष अंशु लकड़ा और सचिव कुमुदनी प्रभावती मिंज ने लोयला झंडे का ध्वजारोहण किया।

Read More : रांची के अपर बाजार में बड़ा बदलाव, 1.34 एकड़ भूमि होगी अतिक्रमण मुक्त

विजेता टीम को 70 हजार रुपये का पुरस्कार

अंतर छात्रावास फुटबॉल मैच में जीत दर्ज करने वाली प्रथम विजेता टीम को 70 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी गई। वहीं, द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ खेल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में खेल गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं।

संत जेवियर्स कॉलेज के छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

संत जेवियर्स कॉलेज के छात्रों ने कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को और आकर्षक बनाया। मौके पर वार्ड 13 के पार्षद पवन तिर्की, वार्ड 17 की पार्षद फातिमा और पार्षद सलाउद्दीन सहित डॉ. अरुण तिग्गा, पूर्व डीडीसी रॉबर्ट मिंज, आदिवासी छात्रसंघ के अध्यक्ष संजय महली, कल्याण मंत्री के प्रतिनिधि जतरु उरांव, फादर बेजामिन तिरु और एसीएस के सुरेश टोप्पो समेत कई लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *