रांची एयरपोर्ट से उमरा यात्रा पर निकला 139 जायरीनों का जत्था, परिजनों ने दी विदाई

रांची : मदीना ट्रेवल्स के माध्यम से शुक्रवार को 139 जायरीनों का जत्था उमरा के लिए रवाना हुआ। मदीना ट्रेवल्स के डायरेक्टर मौलाना इलियास मजाहिरी के नेतृत्व में जायरीन रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां से सभी एक साथ सऊदी अरब के

रांची एयरपोर्ट

रांची : मदीना ट्रेवल्स के माध्यम से शुक्रवार को 139 जायरीनों का जत्था उमरा के लिए रवाना हुआ। मदीना ट्रेवल्स के डायरेक्टर मौलाना इलियास मजाहिरी के नेतृत्व में जायरीन रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां से सभी एक साथ सऊदी अरब के लिए प्रस्थान करेंगे। रवाना होने से पहले मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी ने जायरीनों की सलामती, उमरा की कबूलियत और देश में अमन-चैन व खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जायरीनों के परिजन, शुभचिंतक और समाज के लोग बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे और उन्हें विदाई दी।

Read More : रांची के अपर बाजार में बड़ा बदलाव, 1.34 एकड़ भूमि होगी अतिक्रमण मुक्त

धनवार और रांची से दिल्ली पहुंचेंगे जायरीन

मौलाना इलियास मजाहिरी ने बताया कि इस जत्थे में शामिल 90 जायरीन धनवार रेलवे स्टेशन से दिल्ली पहुंचेंगे, जबकि 49 जायरीन रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इसके बाद सभी 139 जायरीन दिल्ली से एक साथ सऊदी अरब के लिए प्रस्थान करेंगे। जत्थे में झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, रांची, रामगढ़ और जमशेदपुर के अलावा बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों के जायरीन शामिल हैं। जायरीनों को विदा करने पहुंचे लोगों ने उनसे देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ करने की अपील की।

मक्का-मदीना में उपलब्ध कराई जाएंगी आवश्यक सुविधाएं

मौलाना इलियास मजाहिरी ने बताया कि मदीना ट्रेवल्स अपने जायरीनों को अनुभवी उलेमा-ए-कराम की निगरानी में उमरा के सभी अरकान अदा कराता है। उन्होंने कहा कि मक्का और मदीना में हरम शरीफ से करीब 500 मीटर की दूरी पर चार सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था की जाती है। इसके अलावा जायरीनों को जियारत, लॉन्ड्री, मेडिकल सहायता और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। मौलाना इलियास मजाहिरी ने बताया कि संस्था की टीम विशेष रूप से बुजुर्ग और दिव्यांग जायरीनों का ध्यान रखती है, ताकि वे आसानी और इत्मीनान के साथ उमरा के सभी अरकान अदा कर सकें। इस अवसर पर मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी, मौलाना यासीन, कारी असद, मोहम्मद हमदान, बाबा इस्लाम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *