रांची के परंपरा मेले में सावन सिंधारा की धूम, दीपिका पांडेय ने बढ़ाया उत्साह

मारवाड़ी सहायक समिति, रांची के सानिध्य में आयोजित चार दिवसीय “परंपरा” कला एवं विरासत मेले के दूसरे दिन महिलाओं ने सावन सिंधारा कार्यक्रम का आयोजन किया।
परंपरा

रांची : मारवाड़ी सहायक समिति, रांची के सानिध्य में आयोजित चार दिवसीय “परंपरा” कला एवं विरासत मेले के दूसरे दिन महिलाओं ने सावन सिंधारा कार्यक्रम का आयोजन किया। हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन परिसर में चल रहे मेले में राज्य मंत्री और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

Read More : सखुआ महोत्सव-2026 हरित रांची की दिशा में ऐतिहासिक अध्याय बनेगा : महापौर

आयोजन समिति की ओर से दीपिका पांडेय का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने महिला उद्यमियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं की प्रतिभा और उनकी उद्यमशीलता को देखने तथा समझने का अवसर मिला है।

महिला उद्यमियों को मिल रहा प्रभावी मंच

दीपिका पांडेय ने कहा कि पारंपरिक आयोजनों के माध्यम से महिला उद्यमिता को बढ़ावा मिल रहा है। समाज की महिलाओं की प्रतिभा “परंपरा” मेले के जरिए सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि महिला लघु उद्योगों के सहयोग से आयोजित यह मेला न केवल रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच दे रहा है, बल्कि इससे कई लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। मेले में देश के विभिन्न राज्यों से आई महिला उद्यमियों ने 90 से अधिक स्टॉल लगाए हैं। इन स्टॉलों पर हस्तशिल्प, पारंपरिक परिधान, गृह सज्जा की वस्तुएं, हस्तनिर्मित उत्पाद, आभूषण, हर्बल वस्तुएं, सूती और सिल्क के वस्त्रों समेत कई रचनात्मक उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। यहां खरीदारी के साथ क्षेत्रीय खानपान की भी व्यवस्था की गई है। मेले में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और विभिन्न राज्यों से आए उत्पादों को पसंद कर रहे हैं।

कला, संस्कृति और स्वरोजगार को बढ़ावा

यह आयोजन भारतीय कला, संस्कृति, लोक परंपराओं और समृद्ध विरासत को बढ़ावा देने के साथ महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन का मंच उपलब्ध करा रहा है। आयोजन के माध्यम से महिलाओं के स्वरोजगार, आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है। मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा, सचिव विनोद जैन और आयोजन समिति की मुख्य संयोजक विनीता झुनझुनवाला ने शहरवासियों से परिवार के साथ मेले में पहुंचकर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

प्रोजेक्ट चेयरमैन अरुण भरतिया ने बताया कि मेले में भारतीय कला और संस्कृति से जुड़े उत्पादों के साथ विभिन्न राज्यों से आई महिला उद्यमियों के रचनात्मक उत्पाद भी स्टॉलों पर उपलब्ध हैं। आयोजन समिति की मुख्य संयोजक विनीता झुनझुनवाला, मोनिका गोयनका, प्रियंका जैन, संयोजक खुशबू अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, शिखा जैन अग्रवाल और सुनीता लाठ मेले की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में जुटी हैं।

मेले में 1 अगस्त को शाम 5 बजे मारवाड़ी भवन में शिव तांडव सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मेला प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। कार्यक्रम में मारवाड़ी सहायक समिति, रांची के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, किशन पोद्दार, अशोक लाठ, अजय खेतान, मनोज चौधरी, कौशल राजगढ़िया, अजय डीडवानिया, कमल शर्मा, निर्मल बुधिया और प्रमोद सारस्वत समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *