आगामी सावन एवं चेहल्लुम के त्योहार को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाएं: राकेश रंजन

रांची। सर्व धर्म सद्भावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम एवं समाज सेवी सागर कुमार के संयुक्त नेतृत्व में उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल रांची के एस एसपी राकेश रंजन से उनके आवासीय कार्यालय में मिला एवं उनकी अध्यक्षता में हुई बैठक में मो. इसलाम एवं सागर कुमार

राकेश रंजन

रांची। सर्व धर्म सद्भावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम एवं समाज सेवी सागर कुमार के संयुक्त नेतृत्व में उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल रांची के एस एसपी राकेश रंजन से उनके आवासीय कार्यालय में मिला एवं उनकी अध्यक्षता में हुई बैठक में मो. इसलाम एवं सागर कुमार सहित अनेक वक्ताओं द्वारा आगामी सावन एवं चेहल्लुम पर्व को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाए जाने सम्बंधित ज्वलंत मुद्दे क्रमश: बिजली, पानी,शहर के प्रत्येक क्षेत्र में साफ – सफाई, नशेड़ियों पर अंकुश लगाने, अपराधियों पर पैनी नजर रखने, जगह – जगह पर पुलिस बल की व्यवस्था आदि पर गम्भीरता पूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित तमाम लोगों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए एस एसपी रांची राकेश रंजन ने कहा कि रांची आपसी सौहार्द के लिए बहुत ऐतिहासिक जगह माना जाता है एवं दूसरे जगह के लोग यहां की मिसाल भी देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि आपसी भाईचारे के साथ जिस तरह वर्षों से सभी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को सभी मिलजुल कर करते चले आ रहे हैं उसे आगे भी बरकरार रखना होगा।
आगामी सावन एवं चेहल्लुम सहित सभी त्योहारों को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मिलजुल कर मनाए जाने की बात उन्होंने कही एवं यह भी कहा कि सभी ज्वलंत मुद्दों का समाधान अविलंब किया जाएगा तथा हर स्तर पर सभी पर्व – त्योहारों को आपसी सौहार्द से सफलता पूर्वक मनाए जाने हेतु प्रशासनिक स्तर पर उनका पूर्ण सहयोग रहेगा।

बैठक में सर्वधर्म सद्भावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम, केन्द्रीय शांति समिति के सदस्य सह समाजसेवी सागर कुमार, अंजुमन जाफरिया के फरहाद अब्बास,नेहाल भाई,नवाब भाई, परवेज आलम, प्रदीप राय बाबू, संजय सिन्हा गोपू, जीतेन्द्र गुप्ता, वार्ड 23 के पार्षद प्रतिनिधि खालिद उमर, मो.इश्तियाक, अफरोज आलम, आजाद अली एडवोकेट,जसीम हसन, फिरोज अंसारी,अली रजा राजू,मो. यूसुफ,मो. सरफराज सुड्डू,जमील अख्तर सोनू,मो. महबूब, जावेद भाई,मो. नौशाद, हबीबुल्लाह,मो.अजीम,मो सरफराज ,मो.अजीम, ओम सिंह, बलराम भाई सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

also read : हजारीबाग में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़, एक बदमाश जख्मी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.