श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन शुरू, हजारीबाग से बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा हुई आसान

सावन के पावन महीने में हजारीबाग और आसपास के जिलों के शिवभक्तों के लिए राहत भरी खबर है।
श्रावणी मेला

हजारीबाग : सावन के पावन महीने में हजारीबाग और आसपास के जिलों के शिवभक्तों के लिए राहत भरी खबर है। बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (08646/08645) का परिचालन शुरू कर दिया है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से श्रद्धालुओं को पहले की तुलना में अधिक आसान और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

Read More : JPSC भर्ती अनियमितता जांच में बड़ा कदम, पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते CID मुख्यालय पहुंचे

रेलवे की ओर से जारी समय-सारणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 08646 रांची से भागलपुर के लिए प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को 27 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 08645 भागलपुर से रांची के लिए प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को 28 जुलाई से 12 सितंबर 2026 तक संचालित होगी। श्रावण मास के दौरान यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 14-14 फेरे लगाएगी।

हजारीबाग समेत कई जिलों के श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ

यह स्पेशल ट्रेन रांची, मुरी, बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, तिलैया, कोडरमा, गयाजी जंक्शन और सुल्तानगंज सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। इससे हजारीबाग के अलावा रामगढ़, कोडरमा और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को भी सीधा लाभ मिलेगा। अब बाबा बैद्यनाथ धाम जाने के लिए उन्हें बार-बार ट्रेन बदलने या सड़क मार्ग पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हजारीबाग से हर वर्ष सावन के दौरान हजारों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए जाते हैं। सीधी रेल सेवा नहीं होने के कारण अब तक अधिकांश लोगों को बसों या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता था।

20 कोच के साथ चल रही है स्पेशल ट्रेन

श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग को लेकर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता पिछले तीन वर्षों से लगातार रेल मंत्रालय के समक्ष पहल कर रही थीं। उनके प्रयासों के बाद इस सेवा की शुरुआत हो सकी है। परिचालन के पहले दिन ट्रेन में अपेक्षाकृत कम भीड़ रही, लेकिन रेलवे अधिकारियों का मानना है कि सावन के प्रमुख दिनों में यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। श्रद्धालुओं ने यह भी मांग की है कि इस सेवा को केवल श्रावण मास तक सीमित न रखकर पूरे वर्ष नियमित रूप से संचालित किया जाए। उल्लेखनीय है कि पहले इस स्पेशल ट्रेन का संचालन 14 कोच के साथ होता था, लेकिन इस बार संभावित भीड़ को देखते हुए इसमें छह अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं। अब यह ट्रेन 20 कोच के साथ चल रही है, जिससे अधिक यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.