हरमू रोड श्री श्याम मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, देवशयनी एकादशी पर विशेष श्रृंगार और भव्य संकीर्तन

रांची : देवशयनी एकादशी के अवसर पर हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में शनिवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रातः 5 बजे मंदिर के पट खुलने के साथ दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ और नियमित श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या

देवशयनी एकादशी

रांची : देवशयनी एकादशी के अवसर पर हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में शनिवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रातः 5 बजे मंदिर के पट खुलने के साथ दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ और नियमित श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या में भक्त बाबा श्री श्याम के दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह 5:30 बजे मंगला आरती संपन्न हुई, जिसके बाद बाबा श्री श्याम का विशेष श्रृंगार किया गया।

Read More : रांची के श्री श्याम मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया गया देवशयनी एकादशी उत्सव

मंदिर परिसर पूरे दिन “हारे के सहारे की जय, श्याम प्यारे की जय” के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की अर्जी लेकर बाबा के दरबार में पहुंचे और पूजा-अर्चना की। मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि इस मंदिर की मान्यता है कि सच्चे और निस्वार्थ भाव से की गई प्रार्थना बाबा श्री श्याम अवश्य स्वीकार करते हैं।

दिनभर पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण

प्रातःकालीन श्रृंगार आरती के बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। मंडल के मंत्री विष्णु चौधरी, पंकज गाड़ोदिया, उपमंत्री प्रवीण सिंघानिया और प्रचार मंत्री रोहित अग्रवाल की देखरेख में श्रद्धालुओं के बीच फल एवं प्रसाद का वितरण किया गया।

रात्रि 9:30 बजे देवशयनी एकादशी का मुख्य कार्यक्रम शुरू हुआ। रंजीत पाठक, बिंदु पाठक, अविनाश ठाकुर और नीलू ठाकुर ने परिवार सहित बाबा श्री श्याम की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर केसरिया पेड़ा, रबड़ी, मगही पान और फलों का भोग अर्पित किया। विभिन्न श्रद्धालुओं द्वारा रबड़ी, केसरिया पेड़ा, पंचमेवा, नवीन पोशाक, विशेष श्रृंगार और अन्य भोग सेवाएं समर्पित की गईं।

भजन संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु

मंडल के उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया ने गणेश वंदना के साथ भजन संकीर्तन की शुरुआत की। इसके बाद वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर शर्मा ने गुरु वंदना और हनुमान वंदना प्रस्तुत की। साकेत ढांढनिया ने रानी सती दादी, अनुज मोदी ने भोले बाबा तथा प्रवीण अग्रवाल एवं महामंत्री गौरव अग्रवाल ने बाबा श्री श्याम की वंदना प्रस्तुत कर भक्तों को भक्ति रस में सराबोर किया।

देर रात महाआरती के साथ देवशयनी एकादशी का संकीर्तन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया, उपाध्यक्ष अशोक लड़ियां, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान सहित मंडल के पदाधिकारी और सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *