रांची के श्री श्याम मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया गया देवशयनी एकादशी उत्सव

रांची : अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में शनिवार को देवशयनी एकादशी का उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री श्याम प्रभु के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल

देवशयनी एकादशी

रांची : अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में शनिवार को देवशयनी एकादशी का उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री श्याम प्रभु के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को नवीन बागा धारण कराया गया और स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत किया गया। जूही, बेला, रजनीगंधा, गुलाब, मोगरा और तुलसी दल की मालाओं से आकर्षक श्रृंगार किया गया। वहीं मंदिर में विराजमान बजरंगबली और शिव परिवार का भी विशेष श्रृंगार किया गया।

संकीर्तन में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

रात्रि 9 बजे श्री श्याम प्रभु के जयकारों के बीच पावन ज्योत प्रज्वलित कर श्री श्याम मंडल के सदस्यों ने भावपूर्ण संकीर्तन की शुरुआत की। संकीर्तन में “मैने अर्जी लिख दी बाबा तेरे दरबार में”, “श्याम तेरे भरोसे मेरा ये परिवार है”, “तुझको रिझाएंगे भजन तेरा सुनाएंगे”, “खूब सज्यो श्रृंगार खाटू वाले को”, “छोड़ेंगे ना हम तेरा द्वार ओ बाबा सात जन्म तक” और “हमें तो जी भी दिया श्याम बाबा ने दिया” जैसे भजनों की प्रस्तुति हुई, जिन पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन होकर झूमते रहे। इस दौरान श्री श्याम प्रभु को मेवा, फल, खीर-चूरमा और केसरिया दूध का भोग अर्पित किया गया।

महाआरती के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन

रात्रि 12 बजे महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन को सफल बनाने में ओम जोशी, रमेश सारस्वत, चंद्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, मनोज ढांढणनियां, नितेश केजरीवाल, नितेश लाखोटिया, विकास पाडिया, राजेश सारस्वत, प्रियांश पोद्दार, विवेक ढांढणनियां और प्रदीप अग्रवाल सहित श्री श्याम मंडल के सदस्यों का सहयोग रहा। मंडल के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार ने बताया कि 26 जुलाई 2026 को द्वादशी के अवसर पर शाम 5 बजे श्री श्याम प्रभु को खीर-चूरमा का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *