रांची नगर निगम एवं अर्थ फाउंडेशन ने किये 100 फलदार पौधों का वितरण

​स्वर्णरेखा कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्र-छात्राओं ने लिया हरित व स्मार्ट रांची का संकल्प​ रांची। पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देने एवं आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से रांची नगर निगम एवं सामाजिक संस्था अर्थ फाउंडेशन के संयुक्त

​स्वर्णरेखा कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्र-छात्राओं ने लिया हरित व स्मार्ट रांची का संकल्प

रांची। पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देने एवं आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से रांची नगर निगम एवं सामाजिक संस्था अर्थ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्णरेखा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बरियातू में 100 फलदार पौधों का वितरण किसा गया। इस अभियान को सफल बनाने में रांची नगर निगम के नगर आयुक्त सुशांत गौरव, सहायक नगर आयुक्त का विशेष सहयोग रहा।
​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अर्थ फाउंडेशन के ट्रस्टी दीपक बांका, स्वर्णरेखा कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या सोनी जायसवाल, निदेशक डॉ. सिद्धार्थ प्रकाश तथा समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी उपस्थित रहे।

वृक्षारोपण से ही सुधरेगा पर्यावरण: दीपक बांका

पौधा वितरण के बाद आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि अर्थ फाउंडेशन के ट्रस्टी दीपक बांका ने कहा:
​”वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती है। पेड़ लगाना बेहद जरूरी है, क्योंकि वृक्षारोपण से ही हमारा पर्यावरण सुधरेगा। रांची को स्वच्छ, हरा-भरा और स्मार्ट सिटी बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर पौधे लगाने होंगे।

​इस अवसर पर स्वर्णरेखा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया। पौधों को प्राप्त कर नर्सिंग के विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे रांची को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। विद्यार्थियों ने रांची नगर निगम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि निगम का यह प्रयास शहर को स्मार्ट और हरित बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *