भाई दूज 2026 कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और इस त्योहार का महत्व

नई दिल्ली : भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है। इसे यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की

भाई दूज

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है। इसे यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखी जीवन की कामना करती हैं। वहीं, भाई अपनी बहनों को उपहार देकर हमेशा उनका साथ निभाने का वादा करते हैं।

Read More : पलामू में CHO पर जानलेवा हमला, सोने की चेन और नकदी लूटने का आरोप

11 नवंबर को मनाया जाएगा भाई दूज

द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 10 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे शुरू होगी। इस तिथि का समापन 11 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर इस साल भाई दूज का त्योहार बुधवार, 11 नवंबर को मनाया जाएगा।

भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त

भाई दूज पर भाई को तिलक लगाने के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है। पंचांग के अनुसार, 11 नवंबर 2026 को तिलक लगाने का शुभ समय दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इस दौरान बहनें पूजा-अर्चना और आरती के बाद अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना कर सकती हैं।

भाई दूज का क्या है महत्व?

भाई दूज भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आपसी स्नेह को समर्पित त्योहार है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे भाऊ बीज और भाई फोंटा के नाम से भी मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाती हैं, आरती उतारती हैं और उनकी सुख-समृद्धि की प्रार्थना करती हैं। इसके बदले भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और जीवनभर उनके साथ खड़े रहने का संकल्प लेते हैं। यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत बनाने के साथ परिवार में प्रेम और अपनापन बढ़ाने का संदेश भी देता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *