नगड़ी में रिम्स – टू के निर्माण पर रोक लगाने की माँग लेकर रैयतों ने उपायुक्त से मुलाकात की

रांची । नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स – टू के निर्माण पर रोक लगाने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के नेतृत्व में नगड़ी के रैयतों ने रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। जहां उपायुक्त के समक्ष अपनी

रांची । नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स – टू के निर्माण पर रोक लगाने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के नेतृत्व में नगड़ी के रैयतों ने रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। जहां उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए रैयतों ने अपनी जमीन संबंधी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया.।

उन्होंने कहा कि रिम्स – टू के निर्माण में रैयतों की खेती वाली भूमि का अधिग्रहण किये जाने से ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर हो जायेगी। उन्होंने कहा कि उनकी जमीन खेती योग्य उर्वर भूमि है और खेती ही उनका मुख्य पेशा है जिससे वे जीवन-यापन करते हैं।

ग्रामीणों की समस्याओं को उपायुक्त ने गंभीरता पूर्वक सुना। इस दौरान कांके के अंचलाधिकारी अमित भगत और झारखण्ड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सुभाशीष सोरेन भी उपस्थित थे। श्री सोरेन ने इस संदर्भ में उपायुक्त को अनेक कानूनी पहलुओं से अवगत कराया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *