श्रावणी मेला की सुरक्षा को लेकर CID मुस्तैद, 11 इंस्पेक्टर और 50 हवलदार समेत 86 जवान तैनात

रांची। श्रावणी मेला में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस महकमे ने कमर कस ली है। मेले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीआईडी ने बल की प्रतिनियुक्ति की है. सीआईडी से कुल 86 पुलिस अधिकारियों और जवानों


रांची। श्रावणी मेला में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस महकमे ने कमर कस ली है। मेले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीआईडी ने बल की प्रतिनियुक्ति की है. सीआईडी से कुल 86 पुलिस अधिकारियों और जवानों को मेला ड्यूटी में तैनात किया गया है। इनमें 11 इंस्पेक्टर, 25 सब इंस्पेक्टर एवं असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर तथा 50 हवलदार शामिल हैं।

इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

सीआईडी द्वारा जारी सूची के अनुसार, मेला क्षेत्र में सुरक्षा की कमान संभालने वाले मुख्य इंस्पेक्टरों में सुखराम उरांव, बिपिन कुमार, फिलिप मिंज और केशो सिंह समेत अन्य शामिल हैं। इसके अलावा दारोगा मनीष टोप्पो, जमाल अहमद तथा सहायक सब इंस्पेक्टर अफजल अंसारी व बिरसा लोहरा समेत कई पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के लिए हवलदार अजय कुमार पासवान और पंकज कुमार समेत 50 हवलदारों की तैनाती की गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।


जिला बल के आठ हजार से अधिक जवान संभालेंगे मोर्चा

श्रावणी मेला में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। सीआईडी के अलावा जिला बल के आठ हजार से अधिक जवानों को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया जाएगा. संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सीआईडी के अधिकारी जिला पुलिस के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.