धनबाद सीओ ऑफिस में बिचौलिये हावी, जांच शुरू

धनबाद। धनबाद अंचल कार्यालय (सीओ ऑफिस) में बिचौलिये हावी हैं। म्यूटेशन से लेकर जमीन संबंधी सभी काम पर बिचौलियों का राज चलता है। इतना ही नहीं जमीन के ये बिचौलिये सीओ ऑफिस के अंदर घुसकर सरकारी कागजात भी देखते हैं।मुख्यमंत्री कार्यालय को यह शिकायत एक

धनबाद। धनबाद अंचल कार्यालय (सीओ ऑफिस) में बिचौलिये हावी हैं। म्यूटेशन से लेकर जमीन संबंधी सभी काम पर बिचौलियों का राज चलता है। इतना ही नहीं जमीन के ये बिचौलिये सीओ ऑफिस के अंदर घुसकर सरकारी कागजात भी देखते हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय को यह शिकायत एक पेन ड्राइव में 12 वीडियो के साथ भेजी गई थी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने धनबाद डीसी को पत्र लिखकर इस मामले की गंभीरता से जांच कर इसकी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजे गए आवेदन में लिखा गया है कि बलियापुर के आशीष कुमार नामक एक जमीन दलाल सीओ ऑफिस में बेधड़क आता-जाता है। धनबाद के अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार कहीं भी जमीन जांच के लिए जाते हैं तो उनके साथ वह बिचौलिया हर जगह मौजूद रहता है। शिकायतकर्ता ने इससे सबंधित साक्ष्य के रूप में जो 12 वीडियो क्लिप भेजे थे,

उसमें हर जगह वह दलाल दिखता है। धनबाद अंचल क्षेत्र में जितनी भी सरकारी और निजी जमीन की मापी होती है, वहां यह दलाल मौजूद रहता है। उस दलाल की सीओ ऑफिस में इतनी पकड़ है कि वह ऑफिस के अंदर घुसकर सभी कागजात को बिना पूछे अपने साथ ले जाता है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सीओ रामप्रवेश कुमार दिन में अपने कार्यालय में नहीं बैठते हैं लेकिन शाम छह बजे से लेकर रात दस बजे तक उनका कार्यालय खुला रहता है। इस दौरान भी यहां बिचौलिए मौजूद रहते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए डीसी को जांच कर इसपर रिपोर्ट मांगी है।

जांच टीम के सामने, कर्मियों ने आरोप को बताया सही

डीसी आदित्य रंजन ने इस मामले की जांच के लिए जिला भू अर्जन पदाधिकारी राम नारायण खलको के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है। जांच टीम ने सीओ ऑफिस के छह कर्मियों से इस आरोप के बारे में बयान दर्ज करवाया है। सीओ ऑफिस के पांच कर्मियों ने स्वीकार किया कि बिचौलिये सीओ ऑफिस में हावी हैं। हालांकि एक कर्मी ने आरोप को गलत बताया। कर्मियों ने बताया कि देर रात तक बिचौलियों ऑफिस में आना-जाना लगा रहता है। कई बार बिना पूछे कोई भी फाइल उठा लेते हैं। इस मामले में जब सीओ रामप्रवेश कुमार से उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
मुख्यमंत्री कार्यालय से शिकायत की जांच का निर्देश मिला है
जिला भू अर्जन पदाधिकारी के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-आदित्य रंजन, डीसी, धनबाद

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *