रांची : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), रांची की टीम ने गुरुवार को रांची रेलवे स्टेशन, सदर अस्पताल और प्रेमाश्रय स्थित लीगल एड क्लीनिकों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश, सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना तथा न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में सचिव (प्रभार) की मौजूदगी में किया गया।
Read More : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने JVM श्यामली के NEET-2026 सफल विद्यार्थियों को किया सम्मानित
निरीक्षण के दौरान टीम ने सभी लीगल एड क्लीनिकों में कार्यरत पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLV) को आम लोगों में विधिक जागरूकता बढ़ाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
जागरूकता बढ़ाने पर दिया गया जोर
DLSA टीम ने निर्देश दिया कि सभी लीगल एड क्लीनिकों में बैनर, पोस्टर, पंपलेट और लीफलेट उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही क्लीनिकों में आने-जाने वाले लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची की सेवाओं और उपलब्ध कानूनी सहायता की जानकारी दी जाए। टीम ने पीएलवी को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA) की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
कई अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान एलएडीसी सहायक सौरभ पांडे, वीरेंद्र प्रताप तथा संबंधित लीगल एड क्लीनिकों के पीएलवी मौजूद रहे।


