कोडरमा में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, विस्फोटक कारोबार से जुड़े ठिकानों पर छापा

NIA की विशेष टीम ने गुरुवार सुबह जिले में विस्फोटक सामग्री के अवैध कारोबार और उसके संभावित दुरुपयोग की जांच के सिलसिले में कई स्थानों पर छापेमारी की।

कोडरमा : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष टीम ने गुरुवार सुबह जिले में विस्फोटक सामग्री के अवैध कारोबार और उसके संभावित दुरुपयोग की जांच के सिलसिले में कई स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के बाद नवलशाही थाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया। NIA की टीम ने नवलशाही थाना क्षेत्र के नवादा-फुलवरिया के पास संचालित एक विस्फोटक मैगजीन हाउस और लोकाई निवासी व्यवसायी शंकर यादव के आवास पर एक साथ दबिश दी। दोनों स्थानों पर दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की गहन जांच की जा रही है।

Read More : श्रावणी मेला 2026 : रेलवे ने चलाईं 3 नई स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा रूट

मैगजीन हाउस और कारोबारी के घर की जांच

मिली जानकारी के अनुसार NIA अधिकारियों ने विस्फोटक भंडारण केंद्र (मैगजीन हाउस) को अपने कब्जे में लेकर स्टॉक रजिस्टर, लाइसेंस संबंधी दस्तावेज और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच शुरू की। वहीं दूसरी टीम ने शंकर यादव के आवास पर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल की। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नवलशाही थाना पुलिस भी मौके पर तैनात रही। एहतियात के तौर पर मैगजीन हाउस के आसपास आम लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई।

जांच का दायरा बढ़ने की संभावना

सूत्रों के मुताबिक, जांच विस्फोटक सामग्री की अवैध खरीद-बिक्री और उसके संभावित दुरुपयोग से जुड़े मामले में की जा रही है। हालांकि, नक्सलियों तक विस्फोटक पहुंचाने की आशंका की आधिकारिक पुष्टि एनआईए ने नहीं की है। सूत्रों का यह भी कहना है कि जिले के अन्य विस्फोटक मैगजीन हाउस भी जांच एजेंसी के रडार पर हैं और आने वाले समय में अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल दोनों ठिकानों पर एनआईए की पूछताछ और दस्तावेजों की जांच जारी है। मामले में एजेंसी की ओर से आधिकारिक बयान जारी होने के बाद ही छापेमारी के उद्देश्य और जांच के निष्कर्षों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *