श्रावणी मेला 2026 : रेलवे ने चलाईं 3 नई स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा रूट

श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने तीन और श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।
श्रावणी मेला

मुंगेर : श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने तीन और श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के शुरू होने से देवघर और आसपास के क्षेत्रों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। नई स्पेशल ट्रेनें जयनगर–आसनसोल, रक्सौल–देवघर और इतवारी–मधुपुर के बीच चलाई जाएंगी।

Read More : बिहार पुलिस वायरलेस परीक्षा में पेपर लीक की साजिश विफल, एक गिरफ्तार, कई ठिकानों पर छापेमारी

पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) शिबराम मांझी ने बताया कि सभी ट्रेनों का संचालन श्रावणी मेला अवधि के दौरान निर्धारित तिथियों और फेरों के अनुसार किया जाएगा।

जयनगर–आसनसोल और रक्सौल–देवघर स्पेशल का शेड्यूल

  • गाड़ी संख्या 05597 जयनगर–आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को (कुल 14 फेरे) रात 9:00 बजे जयनगर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी।
  • वापसी में 05598 आसनसोल–जयनगर स्पेशल 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्रत्येक शनिवार, सोमवार और बुधवार को (कुल 14 फेरे) दोपहर 1:00 बजे आसनसोल से चलकर अगले दिन सुबह 6:00 बजे जयनगर पहुंचेगी। यह ट्रेन चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह और सिमुलतला स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इसमें जनरल द्वितीय श्रेणी और स्लीपर क्लास की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
  • वहीं 05545 रक्सौल–देवघर श्रावणी मेला स्पेशल 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को (कुल 14 फेरे) रात 12:30 बजे रक्सौल से चलकर उसी दिन शाम 5:05 बजे देवघर पहुंचेगी।
  • वापसी में 05546 देवघर–रक्सौल स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को शाम 6:05 बजे देवघर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:40 बजे रक्सौल पहुंचेगी। यह ट्रेन बांका, बाराहाट, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

इतवारी–मधुपुर स्पेशल भी चलेगी

  • गाड़ी संख्या 08895 इतवारी–मधुपुर स्पेशल 1 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक प्रत्येक शनिवार (कुल 5 फेरे) सुबह 4:30 बजे इतवारी से रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:00 बजे मधुपुर पहुंचेगी।
  • वापसी में 08896 मधुपुर–इतवारी स्पेशल 2 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक प्रत्येक रविवार (कुल 5 फेरे) सुबह 9:00 बजे मधुपुर से चलकर अगले दिन सुबह 11:50 बजे इतवारी पहुंचेगी। पूर्व रेलवे क्षेत्र में यह ट्रेन चित्तरंजन स्टेशन पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इसमें जनरल द्वितीय श्रेणी, स्लीपर क्लास और एसी चेयर कार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

सीपीआरओ शिबराम मांझी ने बताया कि इन सभी स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर, मधुपुर और देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी तथा भीड़ का दबाव कम होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *